MP Election 2023 : मप्र में BJP निकालेगी विजय संकल्प यात्रा, गृहमंत्री शाह की बैठक में हुआ रोडमेप तैयार

BJP will take out Vijay Sankalp Yatra in Madhya Pradesh
Webdunia
गुरुवार, 27 जुलाई 2023 (17:52 IST)
Vijay Sankalp Yatra in MP : मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी राज्य के कुछ हिस्सों में 'विजय संकल्प यात्रा' निकालेगी। केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह की अध्यक्षता में बुधवार देर रात भाजपा की कोर समिति की यहां 4 घंटे तक चली बैठक में यह फैसला किया गया। ये यात्राएं उज्जैन, जबलपुर, सागर, ग्वालियर और चित्रकूट शहरों से निकाली जाएंगी। 
 
पार्टी के एक पदाधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये यात्राएं सितंबर में निकाली जा सकती हैं, लेकिन इन यात्राओं को जल्द ही अंतिम रूप देकर घोषणा की जाएगी। पार्टी पदाधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह की अध्यक्षता में बुधवार देर रात भाजपा की कोर समिति की यहां 4 घंटे तक चली बैठक में यह फैसला किया गया।
उन्होंने कहा कि ये यात्राएं उज्जैन, जबलपुर, सागर, ग्वालियर और चित्रकूट शहरों से निकाली जाएंगी। उज्जैन में विजय संकल्प यात्रा निकालकर पार्टी का लक्ष्य मालवा क्षेत्र को कवर करना है, जबकि जबलपुर एवं सागर में इसका उद्देश्य क्रमशः महाकौशल और बुंदेलखंड क्षेत्रों में मतदाताओं तक पहुंचना है।
 
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि ग्वालियर और चित्रकूट में विजय संकल्प यात्रा चंबल और विंध्य क्षेत्रों के मतदाताओं को साधेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी की योजना इन यात्राओं को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अपने शीर्ष नेताओं को शामिल करने की है।
 
इस साल की शुरुआत में कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मार्च में वहां ऐसी चार यात्राएं निकाली थीं। हालांकि भाजपा इस दक्षिणी राज्य में सत्ता बरकरार रखने में विफल रही, क्योंकि जनादेश कांग्रेस को मिला। मध्य प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकाली थी। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

सिर्फ मनोरंजन के लिए ताश खेलना अनैतिक आचरण नहीं : सुप्रीम कोर्ट

Delhi में अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशी गिरफ्तार, घुसपैठ के बाद गिरफ्तारी के डर से थे फरार

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

मध्य प्रदेश लीग स्थानीय क्रिकेटरों के सपनों को दे रही है उड़ान

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

अगला लेख