सर्जिकल स्ट्राइक का नया वीडियो जारी, देखें जांबाज भारतीय जवानों ने कैसे तबाह किए दुश्मनों के ठिकाने

Webdunia
शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (08:06 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने पाकिस्तान के खिलाफ 2016 में नियंत्रण रेखा के पार सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर शनिवार को सशस्त्र बलों की बहादुरी की सराहना की। पार्टी के आधिकारिक ट्वीट में एक वीडियो संदेश के साथ कहा गया कि हम सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले बहादुर सैनिकों की बेजोड़ वीरता को सलाम करते हैं।

वीडियो फुटेज में सेना की सफल सर्जिकल स्ट्राइक के दृश्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों एवं साक्षात्कार के दौरान टिप्पणियों की झलक भी दिखाई गई है।
भाजपा के सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने शुक्रवार शाम को एक ट्वीट में कहा कि दो साल पहले, 28/29 सितंबर की मध्यरात्रि को, भारत ने सीमा पार दुश्मन के शिविरों पर हमला किया, ताकि अपने सैनिकों की कायरतापूर्ण हत्या का बदला ले सके।

अमेरिका और इसराइल के अलावा भारत दुनिया में एकमात्र तीसरा ऐसा देश है, जो ऐसा कर सका। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ को लेकर शुक्रवार को इंडिया गेट पर 'पराक्रम पर्व' का उद्घाटन किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More