भाजपा-शि‍वसेना के बदले सुर, राउत बोले हमारे रिश्‍ते ‘आमिर खान और किरण राव’ की तरह हैं

Webdunia
सोमवार, 5 जुलाई 2021 (14:03 IST)
भाजपा और शि‍वसेना के सुर अब बदलने लगे हैं, दोनों तरफ से बयानबाजी कर सफाई दी जा रही है।

शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, 'हम भारत-पाकिस्तान जैसे नहीं हैं। आमिर खान और किरण राव को देखिए, हम उनके जैसे हैं।

दरअसल, महाराष्ट्र में आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। दो दिन के इस विशेष सत्र से पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के एक बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। रविवार को दादर स्थित वसंत स्मृति भवन में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि शिवसेना हमारी शत्रु नहीं है, वैचारिक मतभेद हैं।

फडणवीस ने यह भी कहा कि राजनीति में सब कुछ स्थाई नहीं होता। हालांकि, उन्होंने शिवसेना से किसी तरह की चर्चा शुरू होने से इंकार किया है। राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ फडणवीस आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं, लेकिन शिवसेना को लेकर उनका रुख नरम हो गया है।

वहीं सोमवार को पूर्व मुख्‍यमंत्री के इस बयान पर शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, 'हम भारत-पाकिस्तान जैसे नहीं हैं। आमिर खान और किरण राव को देखिए, हम उनके जैसे हैं। हमारी (शिवसेना-BJP) राजनीतिक राहे अलग हैं, लेकिन हमारी दोस्ती अभी भी कायम है।'

फडणवीस के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, 'यह सौ प्रतिशत सही है कि भाजपा-शिवसेना दुश्मन नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों साथ आकर सरकार बनाने जा रहे हैं।'

भाजपा और शिवसेना के एक साथ आने की संभावना पर फडणवीस ने कहा, 'हम कभी दुश्मन नहीं रहे। वे हमारे दोस्त थे और जिन लोगों के खिलाफ उन्होंने लड़ाई लड़ी, उन्होंने उनके साथ मिलकर सरकार बनाई और हमें छोड़ दिया। राजनीति में किंतु-परंतु नहीं होता है। परिस्थितियों के हिसाब से फैसले लिए जाते हैं।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख
More