BJP-RSS के पास CBI और ED का फोर्स है, मेरे पास सच्चाई की शक्ति : राहुल गांधी

Webdunia
सोमवार, 30 अक्टूबर 2023 (23:31 IST)
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पास सीबीआई (CBI) एवं ईडी (ED) रूपी बल (फोर्स) है, लेकिन उनके पास सच्चाई की शक्ति है। उन्होंने हरमिंदर साहिब के अपने हालिया दौरे से संबंधित एक वीडियो में यह टिप्पणी की है। राहुल गांधी ने पिछले दिनों अमृतसर स्थित इस पवित्र स्थल का दौरा किया था।
 
उन्होंने वहां मत्था टेकने के साथ सेवा में भी भाग लिया था। राहुल गांधी ने अपना यह वीडियो सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया।
 
इसमें उन्होंने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सिखों के पहले गुरु सही मायनों में महाशक्ति हैं।
 
कांग्रेस नेता के मुताबिक, बल और शक्ति में अंतर होता है। राहुल ने कहा कि बल हमेशा विध्वंसक होता है क्योंकि इसका इस्तेमाल हमेशा डर और नफरत के साथ किया जाता है।
 
उन्होंने कहा कि मेरे पास भाजपा की तुलना में बल नहीं है, मेरे पास आरएसएस की तुलना में बल नहीं है। उनके पास भारत सरकार है, संस्थाएं हैं, सीबीआई है, ईडी है, सब कुछ है, मेरे पास सिर्फ एक चीज है और वह है सच्चाई। मैं यह बयां नहीं कर सकता कि यह सच्चाई कितनी खूबसूरत चीज है।
 
राहुल गांधी ने कहा कि वो लोग कुछ भी करें, लेकिन उनका बल सच्चाई का कुछ नहीं कर सकता। मैं चाहता हूं कि भारत के नौजवान इस बात को समझें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More