Govardhan puja
✕

Facebook पर BJP-RSS का कंट्रोल, फिर हुआ खुलासा : राहुल गांधी

Webdunia
सोमवार, 14 दिसंबर 2020 (21:03 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फेसबुक को लेकर अमेरिकी अखबार 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' में छपी एक खबर का हवाला देते हुए कहा है कि यह फिर सिद्ध हो गया है कि फेसबुक भारत में स्वच्छंद नहीं बल्कि भाजपा-आरएसएएस के दबाव में काम करता है। गांधी ने ट्वीट किया एक बार फिर साबित हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-आरएसएस का भारत में फेसबुक पर नियंत्रण है।
ALSO READ: राहुल का किसानों की आय के आंकड़े के साथ मोदी पर जोरदार हमला
कांग्रेस नेता ने इसके साथ ही एक टीवी समाचार का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें अमेरिकी अखबार 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' में छपी खबर का हवाला देते हुए कहा गया है कि फेसबुक ने अपना कारोबार बिना बाधा के चलते रहने, अपने कार्यालयों तथा कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के भड़काऊ वीडियो पर कार्रवाई नहीं की।
 
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कार्रवाई करने पर फेसबुक को सत्ताधारी भाजपा के साथ संबंध खराब होने का डर था इसलिए उसने बजरंग दल के भड़काऊ वीडियों को लेकर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अखबार ने लिखा है कि यदि फेसबुक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करता तो कंपनी को अपना काम करने में दिक्कत होती, साथ ही उसके कर्मचारियों और कार्यालयों को भी खतरा हो सकता था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

नवीनतम

किश्तवाड़ के जंगलों में फायरिंग के बाद 2 SPO लापता; मोबाइल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी

यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद अकोइजम को बड़ी जिम्मेदारी देने पर भड़कीं स्मृति ईरानी, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

मदर डेयरी के बाद महंगा हुआ अमूल दूध, जानिए अमूल ताजा और गोल्ड की नई कीमतें

Top News 12 November: नेपाल में भूकंप के झटके, दिल्ली में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण और MP में लुढ़का पारा

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

अगला लेख