मुश्किल में संजय सिंह, भाजपा ने मनीष सिसोदिया संग जारी किया पोस्टर, लिखा 2 कैदी

Webdunia
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (10:14 IST)
Sanjay Singh arrested : आबकारी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच भाजपा ने संजय सिंह और मनीष सिसोदिया का एक पोस्टर जारी किया है। इस पर लिखा है 2 कैदी।

भाजपा ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया है। फिल्म के पोस्टर की तरह बने इस पोस्टर में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह कैदी के रूप में दिखाई दे रहे हैं। टाइटल में 2 कैदी लिखा है। पोस्टर को देखकर ऐेसा प्रतीत हो रहा है कि 2 कैदी नामक कोई फिल्म तिहाड़ जेल में रिलिज हुई हो।
 
उल्लेखनीय है कि इसी साल जनवरी में ED ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था। इस पर काफी हंगामा मचाया था। संजय सिंह ने दावा किया कि ईडी ने उनका नाम गलती से जोड़ दिया है। इस पर ED ने जवाब दिया कि उनकी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम चार जगह लिखा गया है।
 
इससे पहले सीबीआई ने इसी मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार किया था। वह फरवरी से जेल में बंद है। 
 
इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि इन्होंने संजय सिंह को गिरफ्तार किया। संजय सिंह नरेंद्र मोदी जी के भ्रष्टाचार के खिलाफ देश के सबसे बुलंद आवाज हैं। मोदी जी सर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। मुझे लगता है कि मोदी जी आजाद भारत के सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री हैं।
 
कल जब इनकी सरकार नहीं रहेगी और इनके कारनामों की जांच की जाएगी तब पता चलेगा कि इन्होंने कितना भ्रष्टाचार किया है। उस भ्रष्टाचार के खिलाफ संसद के अंदर और बाहर संजय सिंह की आवाज थी जो मोदी जी से बर्दाश्त नहीं हो रही थी।
Edited by : Nrapendra Gupta  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

Pakistan के समर्थन में उतरा चीन, कहा- पाकिस्तान का करेंगे समर्थन

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

भारत आएंगे रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन, स्‍वीकारा PM मोदी का न्‍योता, होगी हाईलेवल मीटिंग

अगला लेख
More