Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीनी दुष्प्रचार का शिकार हो रहे हैं राहुल गांधी, नहीं है भारतीय सेना पर भरोसा : BJP

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rahul Gandhi
, बुधवार, 10 जून 2020 (16:22 IST)
नई दिल्ली। चीन के सैनिकों के भारतीय सीमा में दाखिल होने संबंधी राहुल गांधी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने बुधवार को सवाल किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को भारत की सेना पर ऐतबार होने की बजाय चीन के दुष्प्रचार पर इतना भरोसा क्यों है?
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी को चीन के प्रोपगैंडा का शिकार होने से खुद को बचाना चाहिए। उन्हें चाहिए कि वे देश की सेना और सरकार पर भरोसा करें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश की सेना और सरकार पर पूरा भरोसा होना चाहिए जबकि वे चीनी दुष्प्रचार का शिकार हो रहे हैं।
 
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल को न तो चीन के दुष्प्रचार पर यकीन करना चाहिए और न दूसरों को ऐसे दुष्प्रचार का शिकार बनाना चाहिए। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध को लेकर बुधवार को अपने ट्वीट में दावा किया कि चीन के सैनिक भारतीय सीमा में दाखिल हो गए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खामोश हैं और कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। 
Rahul Gandhi
गौरतलब है कि भारत और चीन की सेनाओं ने सीमा पर गतिरोध के शांतिपूर्ण समाधान के अपने संकल्प को प्रदर्शित करते हुए पूर्वी लद्दाख के कुछ गश्त बिंदुओं से 'सांकेतिक वापसी' के तौर पर अपने सैनिकों को वापस बुलाया है। इस मुद्दे पर दोनों पक्ष बुधवार को एक और दौर की मेजर जनरल स्तर की वार्ता करने वाले हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टिड्डी दल पहुंचा नागपुर, ड्रोन से छिड़के जा रहे कीटनाशक