भाजपा सांसद ने की मांग, सोनिया गांधी माफी मांगें तभी चलेगी लोकसभा

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (14:27 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबंध में इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों को लेकर भाजपा कांग्रेस व सोनिया गांधी पर हमलावार है। इसी कड़ी में आज भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को कहा कि संसद तभी चलेगी, जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबंध में इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों के लिए माफी मांगेंगी।
 
चौधरी ने बुधवार को एक निजी समाचार चैनल से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति को 'राष्ट्रपत्नी' कहकर संबोधित किया था। इसके बाद एक नया राजनीतिक बखेड़ा खड़ा हो गया। भाजपा नेताओं ने चौधरी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसके लिए सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की थी।
 
चौधरी की टिप्पणी को लेकर गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में भी जोरदार हंगामा हुआ और कार्यवाही बाधित हुई। दुबे ने ट्वीट कर कहा कि आदिवासी समाज का अपमान भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। सोनिया गांधी के माफी मांगने के बाद ही लोकसभा चलेगी, यह हम भाजपा सांसदों की मांग लोकसभा अध्यक्ष से है।
 
उन्होंने कहा कि एक गरीब आदिवासी का राष्ट्रपति बनना कांग्रेस के झूठ व वोट बैंक की राजनीति पर करारा तमाचा है। झारखंड के गोड्डा से सांसद दुबे ने कहा कि वर्ष 2001 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संसद की कार्रवाई चलाने पर एक राष्ट्रीय परिचर्चा की थी और उस चर्चा के अनुसार सदन चलाने की जिम्मेदारी विपक्ष की ज्यादा है और सरकार की कम है।
उन्होंने कहा कि अटलजी की यह सोच आज हमारी मार्गदर्शिका है। सोनिया गांधी माफी मांगें, आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान नहीं चलेगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दुबे ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि कांग्रेस ने केवल एक परिवार के ट्रस्ट के बारे में 2012 में बोलने के कारण तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को संसद की विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश होने के लिए 10 नोटिस दिए थे। उन्होंने कहा कि यही कांग्रेस का लोकतंत्र है तथा संसद के दुरुपयोग का इतिहास।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर अनिश्चितता के बादल, कैसी है तैयारियां?

मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 1 करोड़ रुपए की फिरौती

US के ऐलान से बढ़ेगी पाकिस्तान की टेंशन, भारत की मदद के लिए तैयार अमेरिका

क्या होती है मॉक ड्रिल? किन स्थितियों में की जाती है मॉक ड्रिल की प्रेक्टिस?

खरगे बोले, पहलगाम में 26 मौतों की जिम्मेदारी ले सरकार

अगला लेख
More