भाजपा सांसद नामग्याल ने बताया, क्यों होता है LAC पर चीन से टकराव

Webdunia
शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (15:27 IST)
लेह। लद्दाख से सांसद जमयांग शेरिंग नामग्याल ने कहा कि सीमा पर टकराव को टालने के लिए भारत और चीन को साथ बैठकर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को उचित तरीके से निर्धारित करने की जरूरत है। एलएसी पर अक्सर एशिया के दो बड़े देशों की सेनाओं के बीच झड़प होती रहती है। दोनों के क्षेत्र को लेकर अलग-अलग दावे हैं।
 
सीमा पर इस सप्ताह की शुरुआत में आई तनाव की खबरों को ‘चिंताजनक नहीं’ बताते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि हमें ऐसी घटनाओं के बारे में ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए।
 
ALSO READ: लद्दाख में चीन सीमा पर तनाव, भारत-चीन के सैनिकों में धक्का-मुक्की
नामग्याल ने कहा कि हमारी सीमा पर असली दिक्कत यह है कि सीमा को सही तरीके से परिभाषित नहीं किया गया है जिसके कारण चीन को कुछ और लगता है और हमें कुछ और। वास्तविक नियंत्रण रेखा निर्धारित नहीं है और उसका उचित तरीके से सीमांकन नहीं होने के कारण ऐसी दिक्कतें बार-बार पैदा होती हैं।
 
उन्होंने बताया कि गायें और अन्य पशु सीमा के पार चले जाते हैं जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव पैदा हो जाता है।

ALSO READ: पीएम मोदी से खुश हैं सांसद जामयांग नामग्याल, अब UN में हो रही है लद्दाख पर चर्चा
अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने के केंद्र के कदम का समर्थन करते हुए लोकसभा में अपने भाषण से सुर्खियों में आए भाजपा सांसद ने दावा किया कि 2014 से जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए हैं तब से चीन किसी भी भूमि पर दावा नहीं कर पाया है।
 
कई स्थानों पर असंतोष के कुछ पोस्टरों के बारे में पूछे जाने पर नामग्याल ने ऐसी किसी तरह की भावना या पोस्टर होने से इनकार किया।
Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी हुआ रवाना, कश्मीर पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

अगला लेख