भाजपा सांसद चिंतामन वनगा का निधन, बजट पर नहीं पड़ेगा असर

Webdunia
मंगलवार, 30 जनवरी 2018 (15:06 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा सांसद चिंतामन वनगा का आज दिल्ली में निधन हो गया। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। वह 67 वर्ष के थे। संसदीय कार्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि उनके निधन से एक फरवरी को पेश होने वाले बजट पर असर पड़ने की संभावना कम है।
 
एक फरवरी को जब सदन की कार्यवाही शुरू होगी तब अध्यक्ष द्वारा एक शोक संदेश पढ़ा जाएगा। आज और कल संसद की कार्यवाही स्थगित है। 
 
पिछले साल भी पूर्व केंद्रीय मंत्री और आईयूएमएल नेता ई अहमद के निधन के बावजूद बजट पेश किया गया था, वह संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्वारा संबोधित किए जाने के दौरान गिर गए थे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सदन की बैठक अगले दिन नहीं हुई थी।
 
आज सुबह घर पर बेहोश हो जाने के बाद उन्हें करीब 11 बजकर 15 मिनट पर अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो चुका था।
 
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वी के तिवारी ने बताया, 'उन्हें सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर आरएमएल अस्पताल लाया गया था। हमने करीब 30 मिनट तक उनकी धड़कन वापस लाने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।' सूत्रों ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 
चिंतामन वनगा का जन्म एक जून 1950 को हुआ था। वह महाराष्ट्र के पालघर से लोकसभा सांसद थे। वह 11वीं और 13वीं लोकसभा के भी सदस्य रह चुके थे।
 
उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वनगा पार्टी के एक अच्छे कार्यकर्ता थे और उन्होंने ठाणे जिले की जनजातीय पट्टी में शानदार काम किया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More