Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महात्मा गांधी की आजादी की लड़ाई एक ड्रामा, BJP सांसद अनंत हेगड़े के बिगड़े बोल

हमें फॉलो करें महात्मा गांधी की आजादी की लड़ाई एक ड्रामा, BJP सांसद अनंत हेगड़े के बिगड़े बोल
webdunia

विकास सिंह

, सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (08:11 IST)
अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े एक बार फिर विवादों में है। भाजपा सांसद ने अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। बंगलुरु में एक कार्यक्रम में बोलते हुए हेगड़े ने स्वाधीनता आंदोलन में महात्मा गांधी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए इसे ड्रामा बता डाला।

इतना ही नहीं हेगड़े ने पूरे स्वतंत्रता आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे स्वतंत्रता आंदोलन को अंग्रेजों की सहमति और उनके समर्थन से किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे आंदोलन के दौरान एक भी इन तथाकथित नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई नहीं हुई और न इनको मारा गया। 
webdunia
इतना ही भाजपा सांसद ने गांधी को महात्मा कहने पर भी सवाल उठा दिए। हेगड़े ने कहा कि भारत में कुछ लोग महात्मा कहलाने लगे। भाजपा सांसद ने देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी की भूख हड़ताल और सत्याग्रह का मजाक उड़ाते हुए कहा कि कांग्रेस कहती हैं कि हमें आजादी भूख हड़ताल और सत्याग्रह के कारण मिली,लेकिन यह सच नहीं है। अग्रेजों ने खुद भारत को छोड़ा न कि गांधी के सत्याग्रह की वजह से। 
 
भाजपा सांसद ने अनंत कुमार हेगड़े ने दावा कि उन्होंने जब इतिहास पढ़ा तब इसका उन्हें ज्ञान हुआ। वहीं दूसरी भाजपा ने सांसद के बयान से अपने को अलग कर लिया है तो कांग्रेस ने इसको लेकर भाजपा पर हमला बोला है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Prediction : पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, मध्यभारत में हो सकती है बारिश