Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उत्तराखंड में भाजपा नेता रावत पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

हमें फॉलो करें Rape
चंपावत , शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (23:59 IST)
BJP leader accused of rape in Uttarakhand: उत्तराखंड पुलिस ने चंपावत जिले में भाजपा के एक नेता के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को सामने आए इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
 
चंपावत एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि जिले के भाजपा के तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और सल्ली गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल रावत पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।
 
उन्होंने बताया कि रावत के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 (बलात्कार), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 506 (धमकी) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रावत की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
 
पीड़िता की मेडिकल जांच : पींचा ने बताया कि शनिवार को पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद अदालत में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। तहरीर में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि रावत ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण किया और उसके बाद वह लगातार उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
 
आरोपी ने नाबालिग लड़की को मामला सार्वजनिक करने या किसी अन्य को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी, लेकिन पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी सच्चाई बता दी जिसके बाद वे शिकायत लेकर पीड़िता के साथ शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे। रावत पूर्व में चंपावत पीजी कॉलेज में छात्रसंघ का अध्यक्ष भी रहा है। (भाषा)
Edited by: Vrijendra singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश में Corona के सब-वैरिएंट JN.1 के 162 मामले, INSACOG ने जारी किए आंकड़े