भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को महंगी पड़ी टीवी डिबेट, दर्ज हुई FIR, मिली धमकियां

Webdunia
रविवार, 29 मई 2022 (09:46 IST)
मुंबई। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ एक राष्ट्रीय टीवी चैनल पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस बीच नूपुर ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही है।
 
पुलिस ने नूपुर शर्मा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने, द्वेषभाव फैलाने व दूसरे धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
 
क्या है मामला : वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद पर एक निजी टीवी चैनल की डिबेट में नुपुर शर्मा हिस्सा लेने पहुंची थीं। कहा जा रहा है कि उन्होंने इसी दौरान इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। इसके बाद से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है।
 
नूपुर का कहना है कि ज्ञानवापी मामले में चल रही डिबेट के दौरान कही गई उनकी बातों के संपादित अंश सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। 
 
नूपुर को जान से मारने की धमकी : भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। नूपुर ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे व मेरे परिवार के सदस्यों के खिलाफ सिर काटने की धमकी भी मिली है। नुपुर ने ट्विटर के जरिए दिल्ली पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसमें दिल्ली पुलिस की ओर से ट्वीट कर यह कहा गया की यह मामला संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है।
 
कौन हैं नूपुर शर्मा : नूपुर 2008 में डूसू से चुनाव लड़ीं और एबीपीवी का परचम चुनाव में लहराया। नूपुर दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। राजनीति में बढ़ती सक्रियता के बीच 2009 में नूपुर को भारतीय जनता की युवा मोर्चा की राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी में शामिल किया गया। नूपुर ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक किया है। अपनी तेजतर्रार छवि, बोलने के अंदाज और भाषा के कारण नूपुर जल्द ही बड़े नेताओं की नजर में आ गईं। भाजपा ने 2015 के विधानसभा चुनाव में नूपुर शर्मा को नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिकट दिया था।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

तो क्या थी भगदड़ की वजह? RPF की जांच रिपोर्ट को रेल मंत्रालय ने बताया भ्रामक

J&K : क्या खत्म हो गया राजौरी के बड्डल के 300 से ज्यादा परिवारों के लिए दुःस्वप्न, खुल गया रहस्यमयी बीमारी का राज

LIVE: PM मोदी की ऋषि सुनक से मुलाकात, बताया भारत का सबसे अच्छा मित्र

GIS: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट‌ से पहले निवेशकों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

अगला लेख
More