Publish Date: Sat, 28 Dec 2019 (20:07 IST)
Updated Date: Sat, 28 Dec 2019 (20:09 IST)
नई दिल्ली। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय की उनके उस ऑनलाइन पोल के लिए कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने सवाल पूछा है कि क्या दिग्गज पत्रकार राजदीप सरदेसाई को इस्लामिक स्टेट के सोशल मीडिया हैंडल को संभालना चाहिए।
गिल्ड ने अमित मालवीय के अपमानजनक कृत्य पर गहरी निराशा और चिंता व्यक्त की है। यह पोल न सिर्फ बेतुका था, बल्कि इसने सरदेसाई की ईमानदारी और देशभक्ति पर भी सवाल उठाया है। राजदीप एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष हैं।
एडिटर्स गिल्ड के अध्यक्ष शेखर गुप्ता और जनरल सेकेट्री एके भट्टाचार्य द्वारा जारी इस पत्र में कहा गया है कि अमित मालवीय को इस पोल को तत्काल हटाना चाहिए साथ ही भाजपा को उन्हें इस कृत्य के लिए कड़ी चेतावनी देनी चाहिए।