त्रिपुरा में चला मोदी का जादू, भाजपा को बड़ी सफलता...

Webdunia
शनिवार, 3 मार्च 2018 (10:46 IST)
अगरतला। त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना जारी है और अब तक के उपलब्ध रूझानों के अनुसार भाजपा वाम शासित राज्य की 60 में से 34 सीटों पर आगे चल रही है। माकपा की अगुवाई वाला वाम मोर्चा 25 सीटों पर आगे है। 
 
यदि रुझान परिणामों में बदलते हैं तो 25 साल बाद त्रिपुरा में वामपंथी सरकार की विदाई हो जाएगी। इससे भाजपा को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में भी पैठ बनाने का बड़ा अवसर मिलेगा। इसे भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बड़ सफलता माना जा रहा है। 
 
भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष बिप्लव कुमार देव बनमलीपुर सीट पर आगे चल रहे हैं। भाजपा विधायक सुदीप रॉय बर्मन अगरतला सीट पर आगे चल रहे हैं। राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री बादल चौधरी हृश्यामुख सीट पर आगे चल रहे हैं।
 
त्रिपुरा विधानसभा में सीटों की संख्या 60 है। एक प्रत्याशी की मौत के बाद राज्य की 59 सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव गत 18 फरवरी को हुए थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम आतंकी हमला: मोदी सरकार ने मानी सुरक्षा चूक, राहुल गांधी कश्मीर पहुंचे

पूर्व पाकिस्तानी हिंदू क्रिकेटर कनेरिया ने पाक प्रधानमंत्री पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया, मोदी की सराहना की

पहलगाम आतंकी हमला अपडेट: भारत-पाकिस्तान ने एक-दूसरे पर लगाई इतनी पाबंदियां

MP CM मोहन यादव की चेतावनी, पराली जलाने वाले किसानों को नहीं मिलेगा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को भोपाल बंद का एलान, भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस

अगला लेख
More