संजय सिंह का दावा, केजरीवाल की जिंदगी से खेल रही है भाजपा सरकार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 13 जुलाई 2024 (14:08 IST)
arvind kejriwal : आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा और उसकी केंद्र सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जिंदगी से खेल रही है। उनका वजन जेल में रहने के दौरान 8.5 किलोग्राम कम हो गया है और रक्त में शर्करा का स्तर 50 मिलीग्राम/डीएल से नीचे 5 बार जा चुका है।
 
सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल की स्वास्थ्य स्थिति ऐसी है कि अगर उन्हें जल्द जेल से बाहर नहीं लाया गया और इलाज नहीं किया गया तो उनके साथ कोई भी गंभीर घटना घट सकती है।
 
उन्होंने कहा कि जब 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया था, तब उनका वजन 70 किलोग्राम था, जो कम होकर 61.5 किलोग्राम रह गया है। उनका वजन लगातार घटने का कारण अज्ञात है, क्योंकि कोई जांच नहीं हुई है। वजन घटना किसी गंभीर बीमारी का संकेत है।
 
 
सुप्रीम कोर्ट ने ईडी द्वारा दर्ज मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री को शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी थी। हालांकि, आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कारण वह अभी भी जेल में हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले के बाद फंसे पर्यटकों के लिए रेलवे ने जम्मू एवं कटरा से विशेष ट्रेन चलाईं

LOC: पाक सेना ने नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Weather Update: झुलसा देने वाली गर्मी, 12 राज्यों में लू का अलर्ट, पूर्वोत्तर और मध्यभारत में बारिश

LIVE: बांदीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

क्या है शिमला समझौता? पाकिस्तान के कदम से क्या होगा दोनों देशों पर असर

अगला लेख
More