Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मानसून सत्र से पहले BJP ने पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन नेता चुना

Advertiesment
हमें फॉलो करें मानसून सत्र से पहले BJP ने पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन नेता चुना
, बुधवार, 14 जुलाई 2021 (16:15 IST)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में नियुक्त किया है। संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी ने ये बड़ा फैसला किया। जानकारी के लिए बता दें कि, मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हो रहा है।

थावर चंद्र गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद से राज्यसभा में यह सीट खाली थी। जिस पर अब पीयूष गोयल को लाया गया है। गोयल साल 2010 से बीजेपी के राज्यसभा के सदस्य हैं। उनके विपक्षी पार्टियों के नेताओं से भी अच्छे संपर्क हैं। हाल ही में कैबिनेट विस्तार में पीयूष गोयल अब वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अलावा कपड़ा मंत्रालय का भी प्रभार संभाल रहे हैं।

इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अधीर रंजन चौधरी ही बने रहेंगे। मानसून सत्र 19 जुलाई से लेकर 13 अगस्त तक चलेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP Board 10th Result 2021: एमपी बोर्ड के 10 वीं के नतीजों का एलान,10 लाख से अधिक स्टूेंडट हुए पास