बंगाल के भाटपाड़ा में भाजपा नेता की कार पर फेंके बम, चलाई गोलियां

पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 28 अगस्त 2024 (12:09 IST)
bjp west bengal band : पश्चिम बंगाल में राज्य सचिवालय तक मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में भाजपा द्वारा बुलाए 12 घंटे के बंद के कारण बुधवार को कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ। इस बीच नार्थ 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में भाजपा नेता की कार पर हमला हो गया। पहले उनकी कार पर बम फेंके गए और फिर गोलियां चलाई गई। इसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ALSO READ: बंगाल में भाजपा का हल्लाबोल, बंद के कारण जनजीवन प्रभावित
 
भाटपाड़ा में आज सुबह भाजपा नेता प्रियांगु पांडे की कार पर हमला हुआ। इस दौरान हुई गोलीबारी में 2 लोग घायल हो गए। हमले के स्थान के पास से पुलिस ने खाली बम के खोल बरामद किए। 
 
भाजपा नेता प्रियांगु पांडे ने बताया कि मैं अपने नेता अर्जुन सिंह के आवास पर जा रहा था। हम कुछ दूर चले थे कि भाटपारा नगर पालिका की जेटिंग मशीन से सड़क को ब्लॉक कर दिया गया। जैसे ही हमारी गाड़ी रुकी, करीब 50-60 लोगों ने गाड़ी को निशाना बनाया।
 
उन्होंने दावा किया कि मेरी गाड़ी पर 7 से 8 बम फेंके गए और फिर 6-7 राउंड फायरिंग की गई। यह टीएमसी और पुलिस की मिली-जुली साजिश है। उन्होंने मेरी हत्या की योजना बनाई।
 
चाहे वे कितना भी खून बहा लें, बंगालबंद एक शानदार सफलता है क्योंकि बंगाल में बहुत कुछ हो चुका है! ममता के गुंडे और उनकी कठपुतली पुलिस हमें सड़कों से नहीं डरा पाएगी। बीजेपी तब तक लड़ती रहेगी जब तक उनका भ्रष्ट शासन खत्म नहीं हो जाता!

भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि प्रियांगु पांडे हमारी पार्टी के नेता हैं। आज उनकी कार पर हमला हुआ और फायरिंग की गई। ड्राइवर को गोली लगी है।
Edited by  : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक की मांग

दिल्ली हवाई अड्डे पर आज 60 उड़ानें हुईं रद्द

सीज फायर से सोशल मीडिया में मोदी सरकार की किरकिरी

जब अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकसभा में कहा था, मैं अमेरिका के दबाव में नहीं झुका

सीजफायर क्या होता है? भारत और पाकिस्तान में सीजफायर की शुरुआत कब हुई?

अगला लेख
More