कैबिनेट विस्तार से पहले बिहार में बढ़ी सियासी सरगर्मी, क्या है जीतनराम मांझी से कनेक्शन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 3 फ़रवरी 2024 (08:14 IST)
Bihar Politics : बिहार में नीतीश कुमार सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार से पहले एक बार फिर बिहार की सियासत गरमा रही है। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के नेता जीतनराम मांझी अपनी पार्टी के लिए एक और मंत्री पद की मांग को लेकर अड़ गए हैं। इस बीच कहा जा रहा है कि महागठबंधन ने उन्हें मुख्यमंत्री पद ऑफर कर दिया है। 
 
पूर्व सीएम जीतनराम मांझी का कहना है कि HAM को मंत्रिमंडल में कम से कम एक मंत्री पद और मिलना चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो ये अन्याय होगा। वे अनिल सिंह को भी मंत्री बनवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे महागठबंधन की तरफ से सीएम पद का ऑफर मिला था लेकिन मैने उसे ठुकरा दिया। 
 
नीतीश कुमार सरकार को जल्द ही बिहार विधानसभा में बहुमत साबित करना है। 243 सदस्यों वाली विधानसभा में सत्ता पक्ष के साथ 128 विधायक है। इनमें भाजपा के 78, जदयू के 45 और हम के 4 विधायक हैं। सत्तारुढ़ गठबंधन को एक निर्दलीय विधायक का भी समर्थन प्राप्त है।
 
राजद के पास 79 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के पास 19, सीपीआई (एम-एल), सीपीआई और सीपीआई (एम) के पास 16 विधायक हैं।
 
राज्य में सियासी सरगर्मी बढ़ने के बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा आज दिल्ली जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे पार्टी आलाकमान से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा करेंगे। इधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी दिल्ली में बिहार कांग्रेस के नेताओं की बैठक बुलाई है।
 
उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होने के बाद भाजपा के साथ मिलकर 28 जनवरी को बिहार में 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन समेत 8 लोगों को मंत्री बनाया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

Airtel, Vi और Jio के यूजर्स ऐसे पा सकते हैं Spam Calls से हमेशा के लिए छुटकारा, कैसे करें DND का प्रयोग

पाकिस्तानी झंडे लगे हर शिप की भारत में No entry, आतंक के आका को एक और झटका

Delhi : प्रवेश वर्मा की अधिकारियों को चेतावनी, बहाना नहीं, 21 दिनों में बदलेगी दिल्ली की सूरत

अगला लेख
More