suvichar

भाजपा से रूठे नीतीश ने लालू यादव को फोन लगाया

Webdunia
नई दिल्ली। भाजपा और जनता दल (यू) में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही तनातनी के बीच बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव को फोन लगाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही यह अटकलें भी लगने लगी हैं कि नीतीश भाजपा का साथ छोड़कर एक बार फिर महागठबंधन की गोद में बैठ सकते हैं। 
 
दरअसल, जदयू बिहार की 40 सीटों में से 25 सीटें मांग रही है, जबकि भाजपा उसकी यह शर्त मानने को तैयार नहीं है। इस मामले में भाजपा का मानना है कि वर्तमान में उसके पास 22 लोकसभा सीटें हैं। ऐसे में 22 से कम पर लड़ने का तो सवाल ही नहीं उठता। साथ ही जदयू के पास लोकसभा की मात्र दो सीटें हैं, ऐसे में उसकी मांग तर्कसंगत भी दिखाई नहीं पड़ती। 
 
हालांकि इस संबंध में भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन नीतीश के तेवरों को देखते हुए माना जा सकता है कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा-जदयू गठजोड़ टूट सकता है। जयदू के सचिव संजयसिंह ने कहा है कि यदि भाजपा गठबंधन नहीं चाहती है तो वह अकेले चुनाव लड़ ले। नीतीश द्वारा लालू को फोन लगाने को भी भाजपा पर दबाव बनाने की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। 
नीतीश को गठबंधन से न्योता : बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी ने नीतीश को महागठबंधन में लौटने का न्योता इस शर्त पर दिया है कि बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव में मुख्‍यमंत्री का चेहरा तो तेजस्वी यादव ही होंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि यदि नीतीश चाहें तो हमारे साथ आकर 25 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
 
इसके साथ ही गुजरात कांग्रेस के नेता और बिहार के प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि नीतीश गठबंधन में लौटते हैं तो उनका स्वागत है। उल्लेखनीय है कि लालू यादव इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख