बिहार में जाति आधारित सर्वे, SC सबसे अधिक गरीब, महिलाएं पुरुषों से ज्यादा शिक्षित

Webdunia
मंगलवार, 7 नवंबर 2023 (16:04 IST)
Bihar Caste Census : बिहार सरकार ने विधानमंडल में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य सरकार जाति आधारित जनगणना के दौरान जुटाए गए आर्थिक आंकड़ों को पेश किया। इसके अनुसार, राज्य में SC जाति के लोग सबसे ज्यादा तो सामान्य वर्ग के लोग सबसे कम गरीब है।
 
जाति आधारित सर्वेक्षण के मुताबिक, आर्थिक स्थिति की बात करें, तो राज्य में सामान्य वर्ग में 25.9 फीसदी परिवार गरीब हैं। सर्वणों में सबसे ज्यादा गरीब भूमिहार और ब्राह्मण परिवार हैं।
 
जाति आधारित सर्वे पर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य के 34.1 फीसदी परिवार गरीब हैं जिनकी मासिक आय 6000 रुपए से कम है। वहीं राज्य के 60 लाख से अधिक लोग आजीविका या शिक्षा के लिए राज्य से बाहर है।
 
उन्होंने कहा कि हमारे सर्वेक्षण में बिहार में साक्षरता दर 79.70% है। महिलाओं में साक्षरता दर पुरुषों की तुलना में अधिक है। बिहार में प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 953 महिलाएं हैं, जबकि 2011 में  918 महिलाएं थीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूरे देश में आक्रोश, आतंक के आकाओं का हो खात्मा, पहलगाम के बदले के लिए भारतीय सेना को मिली छूट

पाकिस्तान से क्यों अलग होना चाहते हैं बलूचिस्तान, पख्तून, पीओके, सिंध और वजीरिस्तान?

क्‍या है भोपाल में हुए लव जिहाद का इंदौर कनेक्‍शन, SIT खोलेगी पूरे कांड की परतें?

पहलगाम को दहलाने वाले आतंकी हाशिम मूसा का पाकिस्तानी सेना से कनेक्शन

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, आतंकवादियों के खिलाफ स्पाइवेयर के इस्तेमाल में गलत क्या है?

सभी देखें

नवीनतम

राजवाड़ा इंदौर में होगी 20 मई को मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक

India Pakistan War : सेना को पूरी छूट देने के बाद PM मोदी का RSS प्रमुख भागवत और गृह मंत्री शाह के साथ डेढ़ घंटे तक मंथन, जानिए क्या हुई बात

BSF जवान को पकड़े जाने का मामला, पाक रेंजर्स के समक्ष दर्ज कराया विरोध

Pahalgam Attack : सेना तय करेगी समय, जगह और टारगेट, पहलगाम का बदला लेने के लिए PM मोदी ने दी खुली छूट

विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने एक्स से डिलीट किया सिर गायब वाला पोस्ट

अगला लेख
More