AADHAR पर बड़ा अपडेट, इस तरह सुधारें कार्ड की गलती...

Webdunia
बुधवार, 16 मार्च 2022 (20:13 IST)
आजकल हर जगह आधार कार्ड (AADHAR Card) को बतौर आईडी प्रूफ यूज किया जाता है। आधार कार्ड बाकी दस्‍तावेज से इसलिए अलग होता है क्योंकि इसमें नागरिकों की बायोमेट्रिक जानकारी जैसे हाथों के फिंगरप्रिंट और आंखों के रेटिना की जानकारी दर्ज होती है। लेकिन कई बार आधार बनवाते वक्त कुछ जानकारी गलत दर्ज हो जाती है, ऐसे में इन जानकारियों को अपडेट करना बहुत जरूरी होता है।

खबरों के अनुसार, पिछले कुछ सालों में आधार की उपयोगिता हमारे जीवन में बहुत ज्यादा बढ़ गई है। आजकल हर जगह आधार कार्ड को बतौर आईडी प्रूफ यूज किया जाता है। ऐसे में सरकार ने इसकी बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए 5 साल से छोटे बच्चों के लिए आधार कार्ड बनाने की अनुमति दी है। 5 साल से छोटे बच्चों का नीला आधार कार्ड बनता है।

आधार की बढ़ती उपयोगिता के कारण इसे अपडेट रखना बहुत जरूरी है। कई बार आधार बनवाते वक्त कुछ जानकारी गलत दर्ज हो जाती है। ऐसे में इन जानकारियों को अपडेट करना बहुत जरूरी है। इस‍के लिए UIDAI ने आधार कार्ड में नाम, जन्‍मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, लिंग आदि जानकारी बदलने की एक लिमिट तय की है।

आधार कार्ड में अगर आपके नाम की स्पेलिंग में कोई गलती है या शादी के बाद सरनेम में बदलाव करना है तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से बदलाव कर सकते हैं। UIDAI के बनाए गए नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड में गलत जन्‍मतिथि होने पर केवल एक बार ही इसमें बदलाव कर सकता है।

लेकिन घर के एड्रेस, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, फोटो, फिंगर प्रिंट और रेटिना स्कैन को आप बार-बार अपडेट करा सकते हैं।

UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/. पर जाकर आप आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको नियमानुसार पेमेंट भी करना होता है। उसके बाद आपके द्वारा किए गए सभी बदलाव हो जाएंगे। हालांकि इसमें कुछ समय लग सकता है।
(File Photo)

सम्बंधित जानकारी

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More