किसान आंदोलन को बड़ा झटका, प्रदर्शन से अलग हुए कई संगठन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 5 दिसंबर 2024 (11:07 IST)
farmers protest : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से यहां प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं में आपसी फूट पड़ गई है। बताया जाता है कि 10 संगठनों द्वारा इस आंदोलन को संचालित किया जा रहा था, लेकिन उसके प्रमुख घटक भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और कई संगठनों ने इस धरने से किनारा कर लिया है। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा अभी भी दिल्ली कूच पर अड़ा हुआ है। पुलिस ने दिल्ली से लगी सीमाओं पर सुरक्षा सख्‍त कर दी है। 
 
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि किसानों के प्रदर्शन और समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 2 दिन पहले 5 सदस्यीय एक उच्च स्तरीय समिति बनाई। उनका मत है कि किसान संगठन के लोग इस समिति के साथ धरना स्थल पर ही बातचीत करें तथा अपनी मांगों को उनके सामने प्रमुखता से रखें। धरना-प्रदर्शन के अलावा सरकार के नुमाइंदो से बात करके ही किसानों की समस्याओं का हल निकाला जा सकता है।
 
टिकैत ने कहा कि दिल्ली कूच करने से समस्या का हल नहीं होगा क्योंकि दिल्ली कूच के लिए राष्ट्रीय स्तर पर किसानों के सभी संगठनो का एक होना जरूरी है, तभी वह सफल हो पाएगा। उन्होंने कहा कि किसान नेता समिति के लोगों से बात करें लेकिन कुछ नेता इस बात के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि इस वजह से भारतीय किसान यूनियन इस प्रदर्शन से अलग हो गया है। उनका कहना था कि अन्य किसी संगठन को अपने हिसाब से जो भी करना है वे करें।
 
किसान संगठन के सूत्रों के अनुसार इसके अलावा कुछ अन्य किसान संगठनों ने भी अपने आप को इस प्रदर्शन से अलग कर लिया है। उनका भी मत है कि समिति के सामने अपना पक्ष रखकर किसानों की मूल समस्याओं को हल निकाला जाए। कई किसान नेताओं का मानना है कि हल टकराव से नहीं आपसी बातचीत से होगा।
 
हालांकि कुछ किसान नेताओं का मानना है कि समिति बनाकर सरकार ने एक लॉलीपॉप दिया है। उनके मुताबिक पहले भी उच्चस्तरीय समिति बनी थी, लेकिन उसका नतीजा शिफर रहा। (भाषा)
edited by : nrapendra gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

बाबा रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने खोला मोर्चा, शरबत जिहाद वाले बयाान पर FIR दर्ज करने की मांग

National Herald Case : सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पहली चार्जशीट, कांग्रेस बोली- धमका रहे हैं मोदी और शाह

DU में गर्मी से बचने का देशी तरीका, प्रिसिंपल ने क्लास की दीवारों पर लीपा गोबर, छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- अपने ऑफिस का AC हटवा लेंगी मैडम

2 दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, 18.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

सभी देखें

नवीनतम

Gold का नया रिकॉर्ड, 1 दिन में 1650 रुपए बढ़े, 10 ग्राम के दाम 98,100 कब गिरेंगी कीमतें

कथिका 2025 : शिवांजली नृत्य वाटिका द्वारा आयोजित भव्य कथक महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

मध्यप्रदेश कृषक कल्याण मिशन किसानों के समग्र विकास में ऐतिहासिक पहल : मोहन यादव

दिल्ली की अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया

लाड़ली बहनों के खिले चेहरे, सीएम डॉ. मोहन यादव ने उनके खातों में ट्रांसफर किए 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा

अगला लेख
More