धन संकट से परेशान कांग्रेस को बड़ा झटका, IT विभाग ने दिया 1700 करोड़ का नोटिस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 29 मार्च 2024 (13:20 IST)
IT notice to congress : लोकसभा चुनाव से पहले धन संकट से जूझ रही कांग्रेस को आयकर विभाग ने बड़ा झटका दिया है। पिछले वर्षों के टैक्स रिटर्न में हुई विसंगतियों के लिए कांग्रेस को 1,700 करोड़ रुपए का नया नोटिस भेजा गया है।
 
बताया जा रहा है कि ब्याज के साथ कर जुर्माना वर्ष 2017-18 से 2020-21 तक के टैक्स रिटर्न में विसंगतियों से संबंधित है। कांग्रेस को ताजा नोटिस इस सप्ताह की शुरुआत में भेजा गया।
 
आयकर अधिकारियों द्वारा 210 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाने और उसके बैंक खातों को ‘फ्रीज’ करने के बाद कांग्रेस पहले से ही धन की कमी का सामना कर रही है। पार्टी को मामले में उच्च न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली है और वह जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है।
 
पार्टी ने भाजपा पर 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उसे आर्थिक रूप से पंगु बनाने और उसके खिलाफ कर अधिकारियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
<

पूरे देश को पता चल गया है कि इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले से BJP ने करीब 8,250 करोड़ रुपए चंदा इकट्ठा किया है।

BJP ने चंदा लेने का 4 रास्ता अपनाया है-

1. चंदा दो - धंधा लो
2. ठेका लो, चंदा दो
3. हफ्ता वसूली
4. शेल कंपनियों से चंदा लो

इलेक्टोरल बॉन्ड को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के… pic.twitter.com/aJsfZN2sO9

— Congress (@INCIndia) March 29, 2024 >
कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि पूरे देश को पता चल गया है कि इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले से BJP ने करीब 8,250 करोड़ रुपए चंदा इकट्ठा किया है। BJP ने चंदा लेने का 4 रास्ता अपनाए हैं- चंदा दो - धंधा लो, ठेका लो, चंदा दो, हफ्ता वसूली और शेल कंपनियों से चंदा लो। इलेक्टोरल बॉन्ड को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के खिलाफ बताया है।
BJP सरकार अलग-अलग तरीके से लगातार विपक्ष पार्टी को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है। (इनपुट : भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

RSS की नई इमारत की तरह हमारे कार्यों में भी भव्यता होनी चाहिए : मोहन भागवत

Prayagraj Mahakumbh : बीओडी बढ़ने से स्नान के लिए असुरक्षित है संगम का पानी, सरकार के आंकड़ों से हुआ खुलासा

MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म छावा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

MP के CM मोहन यादव ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई

MP : धान उत्पादकों के लिए खुशखबरी, CM यादव ने किया प्रोत्साहन राशि का ऐलान

अगला लेख
More