इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, फिर से बांके बिहारी ट्रस्ट के नाम दर्ज होगी जमीन

Webdunia
शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 (23:56 IST)
Banke Bihari Temple land case : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की छाता तहसील में बांके बिहारी मंदिर की भूमि की प्रविष्टियों को कब्रस्तान के नाम करने के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तहसील के अधिकारियों को प्रविष्टियां सही करने और उस भूमि को फिर से बांके बिहारी ट्रस्ट के नाम दर्ज करने का शुक्रवार को निर्देश दिया।
 
न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव ने श्री बांके बिहारी जी सेवा ट्रस्ट मथुरा की ओर से दायर एक याचिका पर यह आदेश पारित किया। उच्च न्यायालय ने इससे पूर्व, छाता तहसील के तहसीलदार को यह स्पष्ट करने को कहा था कि कैसे बांके बिहारी जी महाराज मंदिर के नाम दर्ज भूमि 2004 में कब्रस्तान के नाम कर दी गई। तहसील के अधिकारी यह नहीं बता सके थे कि कैसे और किसी आदेश के तहत पूर्व में दर्ज प्रविष्टियां कब्रस्तान के नाम दर्ज कर दी गई थी।
 
अदालत ने रिकॉर्ड तलब किए थे और रिकॉर्ड पर गौर करने के बाद कब्रस्तान और फिर आबादी के नाम दर्ज प्रविष्टियों को दरकिनार कर दिया था। अदालत ने राजस्व अधिकारियों को दो महीने के भीतर उक्त भूमि को बांके बिहारी ट्रस्ट के नाम करने का निर्देश दिया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी के बाद कौन? दिल्ली में बंद कमरों में हो रही मैराथन मीटिंग्स ने मचाया सियासी तूफान!

सैनिक वर्दी में आए थे आतंकी, नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारा, पढ़िए कैसे रची थी पूरी साजिश

एक जोड़ी चप्पल लौटाना पड़ा महंगा, 99 हजार की ऑनलाइन ठगी का हो गए शिकार

आतंकियों ने धर्म पूछा, और मार दी गोली, नवविवाहिता पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

मराठवाड़ा में किसानों की आत्‍महत्‍या का आंकड़ा हैरान कर देगा, 3 महीनों में इतने किसानों ने दी जान

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: 9 राज्यों में हीटवेव का कहर, IMD ने किया अलर्ट

Pahalgam : सऊदी अरब दौरा छोड़ दिल्ली लौटे पीएम मोदी, क्या पुलवामा की तरह लेंगे पहलगाम का बदला

पहलगाम आतंकी हमले पर ट्रंप का भारत को समर्थन, जानिए क्या कहा?

अमेरिका के उपराष्ट्रपति करेंगे ताजमहल का दीदार, बुधवार सुबह 9.30 बजे स्पेशल विमान से आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे

Pahalgam में 5 से 6 आतंकियों ने चुन-चुनकर चलाईं गोलियां, लोगों ने कहा- लेना होगा पुलवामा जैसा बदला

अगला लेख
More