Dhanteras
✕

उल्लू से लेकर आल्ट तक ‘डर्टी पिक्‍चर’ वाले ऐप्‍स को सरकार ने किया बैन, एकता कपूर ने क्‍या सफाई दी?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 26 जुलाई 2025 (16:58 IST)
केंद्र सरकार ने आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने वाले ऐप्स पर बड़ा एक्शन लिया है। केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने उल्लू (Ullu) समेत 25 ऐप पर बैन लगाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पोर्नोग्राफिक्स कंटेंट और आपत्तिजनक ऐड दिखाने वाले ऐप्स की पहचान करते हुए यह कदम उठाया है।

सरकार की ओर से जारी किए नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को निर्देश दिया है कि वे इन 25 ऐप्स को अपने-अपने सर्वर से ठप करें और इनकी पहुंच को तुरंत बंद कर दें। स्टोरीबोर्ड18 ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह कदम अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

कौन-कौन से ऐप हुए बैन : आल्ट –ALTT, उल्लू –ULLU, बिग शॉट्स ऐप Big Shots app, देशी फ्लिक्स –Desiflix, बूमेक्स –Boomex, नवरस लाइट -Navarasa Lite, गुलाब ऐप Gulab app, कंगन ऐप -Kangan app, बुल ऐप -Bull app जलवा ऐप -Jalva app, वाओ एंटरटेनमेंट –Wow, Entertainment, लुक एंटरटेनमेंट -Look Entertainment, हिटप्राइम –Hitprime, फेनियो –Feneo, शोएक्स -ShowX सोल टॉकीज -Sol Talkies, अड्डा टीवी -Adda TV, हॉटएक्स वीआईपी -HotX VIP, हलचल ऐप -Hulchul app
मूडएक्स –MoodX, नियानएक्स वीआईपी -NeonX VIP फ्यूजी –Fugi, मोजीफ्लिक्स –Mojflix, ट्राईफ्लिक्स -Triflicks

क्यों लगाया बैन : मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग के मुताबिक, बैन की गई सभी ऐप्स और वेबसाइट्स पोनोग्राफिक कंटेंट समेत आपत्तिजनक ऐड दिखाते हैं। ऐसे में ये आईटी एक्ट, 2000 के सेक्शन 67 और सेक्शन 67ए, भारतीय न्याय संहिता, 2023 के सेक्शन 294 और इनडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वुमन (प्रॉहिबिशन) एक्ट, 1986 के सेक्शन 4 समेत कई नियमों का उल्लंघन करते हैं। यही कारण है कि इन पर बैन लगाया गया है।

क्‍या कहा एकता कपूर ने : बता दें कि बैन किए गए ऐप्स में ALTT का भी नाम शामिल है जो पहले ऑल्ट बालाजी था। जिसकी संस्थापक एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर थीं। टीवी और फिल्म निर्माता एकता कपूर ने उन खबरों पर रिएक्शन दिया है जिनमें कहा गया है कि उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म ALTT को भारत सरकार ने 'अश्लील कंटेंट' स्ट्रीम करने के कारण बैन कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनका और उनकी मां शोभा कपूर का बैन किए गए ऐप आल्ट से कोई लेना देना नहीं है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

अगला लेख