यूपी में बड़ा हादसाः बस एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी, 3 की मौत, 18 घायल

Webdunia
सोमवार, 9 जनवरी 2023 (08:45 IST)
फाइल फोटो 
कन्नौज, उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 यात्री घायल हैं। घायलों में 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पतालों में भेजा गया है। यह घटना रविवार रात की है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव किया। हालांकि अब तक इस हादसे के कारण सामने नहीं आ सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से लखनऊ की तरफ एक प्राइवेट स्लीपर बस जा रही थी। इस बीच ठठिया थाना क्षेत्र में पिपरौली गांव के पास बस हादसे का शिकार हो गई. बस में कुल 40 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीच गिर गई। घटना के मौके पर अफरतफरी मच गई। बस में लगभग 40 सवारियां थी और सूचना पर पुलिस और यूपीडा की टीम ने बचाव-राहत का काम किया।

रविवार रात करीब 11बजे से दिल्ली से लखनऊ सवारियां लेकर यह निजी बस जा रही थी। इस दौरान धुंध और कोहरे की वजह से बांसुरिया गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी मौके पर पहुंचे घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 54 करोड़ से ज्यादा ने किया कुंभ स्नान

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

अगला लेख
More