'भारत जोड़ो यात्रा' 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में करेगी प्रवेश

Webdunia
रविवार, 6 नवंबर 2022 (21:07 IST)
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' 20 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश पहुंचेगी और 3 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करने से पहले राज्य के विभिन्न जिलों से गुजरेगी। 'भारत जोड़ो यात्रा' 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह यात्रा कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक 150 दिनों की अवधि में 3750 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

कांग्रेस के एक नेता ने इसकी जानकारी दी। बुरहानपुर में रविवार को बात करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी जेपी अग्रवाल ने कहा कि यह यात्रा 20 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश करेगी।

अग्रवाल ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बुरहानपुर जिले के बोंदरली गांव पहुंचकर आज रूट का निरीक्षण किया तथा पदयात्रियों के रुकने एवं ठहरने के इंतजामों का जायजा लिया।

यादव ने बताया कि अभी उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार यात्रा पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्थित बोंदरली गांव में प्रवेश करेगी और एक दिन के विश्राम के बाद 22 नवंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद यह यात्रा तीन दिसंबर को मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी। इससे पहले शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने यात्रा की तैयारियों के बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

'भारत जोड़ो यात्रा' सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह यात्रा कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक 150 दिनों की अवधि में देश के विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए करीब 3750 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

अगला लेख
More