suvichar

बार में आग लगने से पांच लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 8 जनवरी 2018 (09:22 IST)
बेंगलुरु। शहर के कलसीपल्या में कुंभारा संघ भवन स्थित एक बार एवं रेस्तरां में आग लगने से पांच कर्मचारियों की मौत हो गई। कैलाश बार एंड रेस्तरां में कल देर रात करीब ढाई बजे जब आग लगी तब कर्मचारी वहां सो रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान तुमकुर निवासियों स्वामी (23), प्रसाद (20), महेश, हासन निवासी मंजूनाथ (45) और मांड्या निवासी कीर्ति (24) के तौर पर हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना कलसीपल्या में कुंभारा संघ भवन की निचली मंजिल पर स्थित कैलाश बार एवं रेस्तरां में हुई।

कुछ लोगों ने रात करीब ढाई बजे इमारत से आग और धुआं निकलता देखा जिसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। दो दमकल गाड़ियों और एक बचाव वाहन को काम पर लगाया गया। उन्होंने आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

नवीनतम

कांवड़ की जगह हाथ में 'तेजस' का हैंडल, बीटेक छात्र ने बनाया अनोखा इलेक्ट्रिक वाहन, वीडियो वायरल

Jantar Mantar गोलीकांड के दावे पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोई गोली नहीं चली, जनता को गुमराह कर रहे

उत्तराखंड की सरकारी नीतियों में शामिल होंगे छात्रों के सुझाव, CM धामी बोले- विद्यार्थी ही करेंगे राज्य और देश का नेतृत्व

सीएम की अगुवाई में उमड़ा जन-समुद्र, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष

उन्नाव में करणी सेना की बैठक में EWS, UGC मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

अगला लेख