Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Advertiesment
Badrinath Dham
देहरादून। पहाड़ों पर हो रही भी‍षण बर्फबारी के बाद रविवार को पूरे विधि-विधान के साथ उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सूत्रों ने बताया कि परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट शाम 5 बजकर 13 मिनट पर बंद कर दिए गए।

उल्लेखनीय है कि शीतकाल में बर्फबारी और भीषण ठंड के कारण बद्रीनाथ सहित सभी चारों धामों के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद कर दिए जाते हैं, जो अगले साल अप्रैल-मई में दोबारा खोल दिए जाते हैं।

अन्य तीनों धामों (केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री) के कपाट पहले ही शीतकाल के लिए बंद किए जा चुके हैं। अब इन देव स्थल के दर्शन श्रद्धालु अगले साल ही कर सकेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उन्नाव में दरोगा जी थप्पड़ ना मारते तो आज पिटते नहीं किसान