Hanuman Chalisa

बड़गाम में एक आतंकी ढेर, दूसरे की तलाश जारी

सुरेश एस डुग्गर
जम्मू। श्रीनगर के साथ सटे जिला बड़गाम के चाडूरा इलाके में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। फिलहाल, उसके अन्य साथियों को जिंदा अथवा मुर्दा पकड़ने का अभियान जारी है। इस बीच, दक्षिण कश्मीर के टहाब, पुलवामा में एक नाका तोड़ भागे तस्करों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रखा है।
 
 
यहां मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह सुरक्षाबलों ने अपने तंत्र से जिला बड़गाम के कनीरा, चाडूरा गांव में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। सुरक्षाबलों ने उसी समय पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया। तलाशी लेते जवान जैसे ही आतंकी ठिकाना बने मकान के पास पहुंचे तो वहां छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया। कनीरा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। 
 
संबंधित अधिकारियों की मानें तो एक या दो आतंकी और वहां घेरे में फंसे हुए हैं और लगातार सुरक्षाबलों पर फायर कर रहे हैं। उन्हें भी मार गिराने का अभियान जारी रखा गया है। इसी दौरान दक्षिण कश्मीर के टहाब, पुलवामा में सोमवार दोपहर बाद उस समय सनसनी फैल गई, जब नाका तोड़ भाग रही सूमो टैक्सी को रोकने के लिए सुरक्षाबलों को गोलियां चलानी पड़ीं। बताया जाता है कि जवानों ने गोलियां चलाते हुए सूमो टैक्सी का पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर सूमो चालक ने वाहन रोक दिया और वह निकटवर्ती बस्ती में अपने अन्य साथियों संग भाग निकला।
 
जवानों ने जब वाहन की तलाशी ली तो उन्हें नशीले पदार्थ (पोस्त चूरा) की एक बड़ी खेप मिली। पुलिस ने नशीले पदार्थ और सूमो टैक्सी को जब्त करते हुए भाग निकले तस्करों को पकड़ने के लिए एक अभियान चला रखा है। कुछ लोगों का दावा किया है कि सूमो टैक्सी में आतंकी थे और उन्होंने ही नाका पार्टी पर गोली चलाई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और AI होगा नियंत्रित

मुफ्त राशन से मजबूत हो रही गरीबों की खाद्य सुरक्षा, योगी सरकार ने बदली यूपी की PDS व्यवस्था

योगी सरकार ने बदली सरकारी विद्यालयों की तस्वीर, कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार से मिली नई पहचान

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की बर्बरता, मुनीर ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को ही गोलियों से भून डाला

अगला लेख