Hanuman Chalisa

भगवान राम वाले बयान पर औवेसी ने रामदेव को दिया जवाब- मजबूरी नहीं मर्जी से बने हैं मुसलमान

Webdunia
रविवार, 10 फ़रवरी 2019 (08:05 IST)
हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमिन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने योगगुरु रामदेव के इस बयान पर आपत्ति व्यक्त कि कि भगवान राम न केवल हिन्दुओं के बल्कि मुसलमानों के भी पूर्वज थे।
 
ओवैसी ने कहा कि हम किसी की आस्था के विरुद्ध नहीं हैं, लेकिन दूसरों पर अपनी आस्था थोपना गलत है। ऐसी बातें संघ परिवार और आरएसएस द्वारा बार-बार कही जाती हैं। हम बस इतना कहना चाहते हैं कि भारत में हम मुसलमान अपनी मर्जी से मुसलमान बने हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने उनके पूर्वजों को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर नहीं किया।
 
योगगुरु रामदेव ने शुक्रवार को कहा था कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण का मुद्दा देश के गर्व से जुड़ा है। उन्होंने दावा किया था कि भगवान राम न केवल हिन्दुओं के बल्कि मुसलमानों के भी पूर्वज थे।
 
हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा कि ऐसा कहकर आप क्या संदेश देना चाहते हैं। क्या भारत का संविधान बड़ा है या आपकी सोची बड़ी है? संविधान हमें उस धर्म का पालन करने की इजाजत देता है जिसका हम पालन करना चाहें। उन्होंने कहा कि आप किसी की गलत छवि पेश कर रहे हैं। ऐसा आप क्यों कर रहे हैं?
 
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न को लेकर संसद में अपने बयान की हो रही आलोचना के बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा कि मैं पूछना चाहूंगा कि इसमें गलत क्या है? ओवैसी ने कथित रुप कहा था कि भारतरत्न ब्राह्मणों और ऊंची जातियों का विशेष क्लब बन गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

NEET Re-Exam कल: टेलीग्राम बंद, गाड़ियों में GPS और पैरामिलिट्री का पहरा; परीक्षा से पहले जान लें नए नियम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

1 जुलाई से ट्रेन में बेटिकट सफर पड़ेगा भारी, 500 रुपये जुर्माना; दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी सख्ती

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

अगला लेख