किले में तब्दील हुई अयोध्या, शिवसेना और विहिप के कार्यक्रम के लिए पहुंचे हजारों कार्यकर्ता

Webdunia
शनिवार, 24 नवंबर 2018 (08:02 IST)
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की अयोध्या में सरगर्मियां फिर बढ़ गई हैं। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने रविवार को 'धर्मसभा' का आयोजन किया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 'आशीर्वाद उत्सव' के लिए आज अयोध्या जाएंगे। इन कार्यक्रमों को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


- अयोध्या में सुरक्षा का फूलप्रूफ प्लान तैयार किया गया है। बिना परिचय पत्र दिखाए बाहरी व्यक्तियों को अयोध्या में प्रवेश नहीं जाने दिया जा रहा है।
- विवादित रामजन्म भूमि परिसर पर भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए विहिप ने 25 नवंबर को धर्मसभा का आयोजन किया है जिसमें एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। दूसरी ओर शिवसेना ने 24 नवंबर को अयोध्या में साधु-संतों को सम्मानित करने का आयोजन किया है। कार्यक्रमों के मद्देनजर अयोध्या को चारों तरफ से सीज कर दिया गया है।
 
- दोनों कार्यक्रमों के मद्देनजर अयोध्या में बिना परिचय पत्र दिखाए प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। विवादित राम जन्मभूमि के आसपास रहने वाले लोगों को भी बिना प्रवेश पत्र दिखाए आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। पूरी अयोध्या नगरी छावनी में तब्दील नजर आ रही है। चारों तरफ पीएसी, आएएफ तथा पैरा मिलेट्री फोर्स दिखाई पड़ रही है।

- शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अयोध्या पहुंचकर साधु-संतों के साथ बैठक कर अयोध्या मामले पर उनसे चर्चा करेंगे।

- शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे चार्टर्ड विमानों से अयोध्या के लिए निकले।
- दावा है कि रविवार को अयोध्या में करीब 2 लाख लोग जुटेंगे। इसमें एक लाख आरएसएस, एक लाख वीएचपी और करीब 5 हजार शिवसेना के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। 1992 में बाबरी ढांचे को ढहाए जाने के बाद अयोध्या में यह सबसे बड़ा जमावड़ा माना जा रहा है।

- छावनी में तब्दील हुई अयोध्या। अयोध्या में बड़े अफसरों की फौज तैनात हो चुकी है। 160 इंस्‍पेक्टर, 700 कॉन्स्टेबल सहित पीएसी की 42 कंपनियां, आरएएफ की 5 कंपनियां, एटीएस कंमाडो के अलावा ड्रोम कैमरे भी लगाए गए हैं।
 
- वीएचपी ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से ट्रेनों, बसों, ट्रैक्टर ट्रॉलियों और टैक्सियों के जरिए लोगों को 'धर्मसभा' के लिए बुलाया है।
 
- कानून व्‍यवस्‍था को बनाए रखने के लिए रेलवे स्‍टेशन पर बड़ी संख्‍या में पुलिसबल की तैनाती की गई है। अयोध्‍या में धारा 144 लगाई गई है।
 
- आज अयोध्‍या में स्‍कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। शहर के करीब 50 स्‍कूलों में सुरक्षाबलों के कैंप लगाए गए हैं।
- विहिप का दावा है कि  'धर्मसभा' में एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

विवादित टिप्पणी को लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- मंत्री विजय शाह अगर मेरी पार्टी में होते तो उन्हें...

Mahindra XEV 9e और BYD Atto की अटकी सांसें, 3 जून को होगी लॉन्च हो रही है Tata Harrier EV

गुजरात के मंत्री बच्चूभाई का एक और बेटा गिरफ्तार, 71 करोड़ के मनरेगा घोटाले में पुलिस का एक्शन

साल 2024 में 12000 करोड़ रुपए का यातायात जुर्माना, 9000 करोड़ का नहीं हुआ भुगतान, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

उत्तराखंड में 6 बांग्लादेशियों और उनकी सहायता करने के आरोप में 2 भारतीय गिरफ्तार

अगला लेख