अडाणी से जोड़कर किए गए ट्वीट पर जंग, असम के CM राहुल गांधी पर करेंगे मानहानि का केस

Webdunia
रविवार, 9 अप्रैल 2023 (20:42 IST)
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा शर्मा ने रविवार को कहा कि वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अडाणी समूह से जुड़े एक ट्वीट को लेकर मानहानि का मामला दायर करेंगे। शर्मा ने यहां एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि मानहानि का मामला 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुवाहाटी दौरे के बाद दायर किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो कुछ भी ट्वीट किया है, वह अपमानजनक है। प्रधानमंत्री के राज्य से रवाना होने के बाद हम जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मानहानि का मामला गुवाहाटी में दायर किया जाएगा।
 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल के वर्षों में पार्टी छोड़ने वाले कुछ नेताओं पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा था कि अडाणी मामले पर सच्चाई छिपाने के लिए रोजाना ध्यान भटकाया जा रहा है।
उन्होंने ट्विटर पर अडाणी का हवाला देते हुए गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण कुमार रेड्डी और अनिल के. एंटनी के नाम लिखते हुए कहा था कि  सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज़ भटकाते हैं! सवाल वही है - अडाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपए की बेनामी रकम किसकी है?
 
कांग्रेस छोड़ने के बाद, आजाद ने अपनी पार्टी बनाई, जबकि बाकी भाजपा में शामिल हो गए। सिंधिया अब केंद्रीय मंत्री हैं और शर्मा असम के मुख्यमंत्री हैं।
 
गांधी के ट्वीट का हवाला देते हुए, शर्मा ने पहले ट्वीट किया था कि यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों से अर्जित अपराध की आय को कहां छुपाया है? और आपने कैसे इतनी बार ओत्तावियो क्वात्रोची को भारतीय न्याय के शिकंजे से बचने दिया? कोई नहीं, हम अदालत में मिलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए गुवाहाटी आएंगे।  Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में विशाल भारत को मिला विश्वदृष्टि-सम्पन्न नेतृत्व: डॉ. मोहन यादव

डॉक्टरों की 99 प्रतिशत मांगें मान लीं, पुलिस आयुक्त को हटाया जाएगा, बैठक के बाद बोलीं ममता बनर्जी

J&K Election : जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, जनता से किए कई वादे...

अगला लेख
More