मणिपुर के वायरल वीडियो के पीछे क्या हो रही है राजनीति, असम सीएम ने दिया बड़ा बयान

Webdunia
शनिवार, 22 जुलाई 2023 (07:47 IST)
Manipur Viral Video : मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के वायरल वीडियो के जारी होने के समय पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने उठाया सवाल। उन्होंने कहा कि संसद के मानसून सत्र से ठीक एक दिन पहले इसे जारी करना राजनीति है।
 
शर्मा ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे कुछ विपक्ष शासित राज्यों में दुष्कर्म की घटनाएं भाजपा शासित मणिपुर या अन्य पूर्वोत्तर राज्यों की तुलना में बहुत अधिक हैं।
 
भाजपा नेता ने कहा कि ‘इस घटना के संबंध में यह मामला बहुत पहले ही दर्ज किया गया था, इसका वीडियो उपलब्ध था। यह संसद सत्र शुरू होने से एक दिन पहले जारी हुआ। इसलिए, इसमें कई प्रकार की राजनीतिक चीजें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह एक वीभत्स घटना है और वीडियो जारी होने के समय के बावजूद दोषियों को माफ नहीं किया जा सकता।
 
 
उन्होंने दावा किया कि पूर्वोत्तर खासकर मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं कम होती हैं। लेकिन ऐसी छवि बनाई जा रही है कि मणिपुर में ऐसा हर दिन होता है। यदि आप पश्चिम बंगाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की दुष्कर्म की घटनाओं की तुलना मणिपुर से करें, तो यह मणिपुर में कम है।
 
शर्मा ने कहा कि आप बार-बार राज्य का नाम क्यों लेते हैं? जैसे कि कांग्रेस शासित राज्यों में दुष्कर्म की कोई घटना नहीं होती! यह गलत है। लोग घटना की निंदा कर रहे हैं और दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन राज्य को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Heart Attack और stroke से बचने के लिए china ने बनाई वैक्सीन, क्या किया दावा

ट्रेन हाईजैक में मौत का आंकड़ा सैकड़ों में? पाकिस्तान सरकार ने क्वेटा भेजे 200 से ज्यादा ताबूत

कयामत के दिन जैसा खौफनाक मंजर था, जाफर एक्सप्रेस के यात्रियों की आपबीती

Train Hijack में भारत का हाथ, पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने पार की बेशर्मी की हद, तालिबान का क्यों लिया नाम

BSNL का सस्ता प्लान, 6 महीने की वैलिडिटी, डेटा खत्म होने के बाद भी चलता रहेगा इंटरनेट

सभी देखें

नवीनतम

रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 87.22 प्रति डॉलर पर

मप्र के बजट को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना, Budget को बताया खोखले वादों से भरा

कैग ने रेलवे में 2604 करोड़ रुपए की गड़बड़ी पकड़ी, सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए : संजय सिंह

pakistan train hijack : 30 घंटे बाद ऑपरेशन पूरा, 33 विद्रोही ढेर, BLA का दावा- उसके कब्जे में अभी भी 150 से ज्यादा पाक नागरिक

क्‍या अब खत्म होंगे दिल्ली सरकार और LG के बीच विवाद, भाजपा सरकार वापस ले रही सभी कोर्ट केस

अगला लेख
More