मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे : हिमंत विश्व शर्मा

Webdunia
शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (20:46 IST)
नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के आम चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटेंगे, भले ही इस पद के लिए कई उम्मीदवार हो सकते हैं। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और देश में प्रधानमंत्री पद के एकमात्र उम्मीदवार मोदी हैं। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी लोगों के आशीर्वाद से फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए अन्य संभावित उम्मीदवारों के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा कि शीर्ष पद के लिए कोई भी उम्मीदवार हो सकता है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा, मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि रजत या कांस्य पदक किसे मिलेगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इन टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपना गुरु मानते हैं, शर्मा ने कहा कि अगर गांधी को ऐसा लगता है, तो उन्हें नागपुर में आरएसएस मुख्यालय जाना चाहिए, भारत माता ध्वज के सामने सिर झुकाना चाहिए और वह गुरुदक्षिणा अर्पित करें।

गांधी ने शनिवार को कहा कि वह आरएसएस-भाजपा को अपना गुरु मानते हैं और भाजपा कांग्रेस पर जितना अधिक हमला करेगी, विपक्षी दल के लिए उसकी विचारधारा को समझना उतना ही बेहतर होगा। इस सर्दी में सार्वजनिक कार्यक्रमों में गांधी के ऊनी कपड़े नहीं पहनने पर, शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस के पूर्व प्रमुख का एक ‘फैशन स्टेटमेंट’ है।

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, देश में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो लंबे समय तक कांग्रेस के शासन के कारण अभी भी गरीब हैं। गरीब कंबल या ऊनी कपड़े नहीं खरीद सकते। राहुल के पास सब कुछ है, लेकिन वह उन्हें नहीं पहन रहे हैं। यह राहुल का फैशन स्टेटमेंट है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी ने दी मिलाद उन नबी की शुभकामनाएं, सुख एवं समृद्धि की कामना की

नहीं थम रहा भेड़ियों का आतंक, बहराइच में 11 साल के बच्चे पर हमला, चंदौली में 7 लोगों पर अटैक

कौन हैं लेडी अफसर ओशिन शर्मा जिनका ट्रांसफर बना चर्चा, क्यों हैं सोशल मीडिया में चर्चित?

Petrol-Diesel Prices: क्रूड ऑइल में बड़ी गिरावट के बावजूद भावों में हल्की तेजी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

राजधानी में डेंगू की दस्तक, 2 लोगों की मौत, क्या फैल जाएगी महामारी?

अगला लेख
More