Coronavirus : Indore में एक ही परिवार के 4 लोग कोरोना से संक्रमित, MP में मरीजों की संख्‍या बढ़कर हुई 5

Webdunia
शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (20:25 IST)
इंदौर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को एक ही परिवार के 4 सदस्य कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं और उनके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं। इसी के साथ प्रदेश में वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। 5वां मरीज जबलपुर में है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि अग्रवाल नगर कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय एक व्यक्ति, उसकी पत्नी (42) और उनकी 12 और 7 साल की 2 बेटियां कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि खांसी और सर्दी की शिकायत के बाद उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें वे चारों संक्रमित पाए गए। उनकी जांच के परिणाम शनिवार को प्राप्त हुए। इन चारों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं। मालाकार ने बताया कि हमारी टीम उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगा रही है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

यह आखिरी बार है, जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए CM ममता का 5वां न्योता

एआई पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह लोकतंत्र और शान्ति के लिए हो सकता है खतरा

100 दिन के कार्यकाल में आप देख सकते हैं हमारी गति, गुजरात में बोले मोदी

हिन्दी दिवस पर लघुकथा मंथन 2024 का आयोजन संपन्न

पार्षद ने वर्दी उतरवाने की धमकी दी, ASI ने गु्स्से में खुद फाड़ी यूनिफॉर्म (वीडियो)

अगला लेख
More