कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बोले गहलोत, फैसला क्या होगा, किसी को मालूम नहीं

Webdunia
बुधवार, 24 अगस्त 2022 (14:29 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक प्रमुख दावेदार के रूप में देखे जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि जब तक आधिकारिक रूप से कोई फैसला नहीं हो जाए तब तक कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि फैसला क्या होगा, क्या नहीं होगा, यह किसी को मालूम नहीं है।
 
गहलोत ने यह टिप्पणी उस वक्त की है, जब 1 दिन पहले मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के संदर्भ में चर्चा हुई है।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या यह निर्णय हुआ है कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का होगा? तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने कहा कि कांग्रेस में किसी ने आपको (मीडिया को) यह बताया है क्या? जब तक आधिकारिक रूप से कोई फैसला नहीं हो जाता, तब तक आप या मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। अध्यक्ष पद पर उनकी दावेदारी की संभावना से जुड़े सवाल पर गहलोत ने कहा कि यह बहुत लंबे अरसे से मीडिया में चल रहा है। फैसला क्या होगा, क्या नहीं होगा, किसी को मालूम नहीं है।
 
सोनिया गांधी के साथ मुलाकात के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश गई हैं। हमने शिष्टाचारवश मुलाकात की थी। मैं और वेणुगोपालजी गुजरात जा रहे थे तो गुजरात के लिए हमने उनसे आशीर्वाद भी लिया।
 
उनका यह भी कहना था कि मुझे 2 जिम्मेदारियां दी गई हैं। एक तो गुजरात के लिए मुझे वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है, वह मैं निभाता रहूंगा। (राजस्थान के) मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह मैं निभाता रहूंगा। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार एक बार फिर से कैसे बने, यह मेरा प्रयास रहेगा। यही मेरे 2 काम रहेंगे।
यह पूछे जाने पर कि क्या वे आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे? तो गहलोत ने कहा कि वे सोनिया गांधी के साथ बाहर गए हैं। उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश गई हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भारत का पाकिस्तान पर पलटवार, 4 एयरबेसों को बनाया निशाना, आतंकी लांच पैड तबाह

पाकिस्तान को IMF से मिला 1 अरब डॉलर का लोन, भारत ने जताई थी यह आशंका

मोदी का 360 डिग्री मास्टरस्ट्रोक, युद्ध जैसी चुनौती में भारत की अजेय शक्ति और वैश्विक नेतृत्व

India-Pakistan War : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच व्हाइट हाउस का बयान, दोनों देशों से क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बोले- युद्ध के अलावा विकल्प नहीं, लोकेशन जानने के लिए हुआ ड्रोन हमला

अगला लेख