खतरे में अशोक गहलोत की कुर्सी, सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग हुई तेज

विशेष प्रतिनिधि
लोकसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद कांग्रेस में नए सिरे से बदलाव की खबरें आ रही हैं। पार्टी में होने वाले इस बदलाव की लिस्ट में राजस्थान का नंबर सबसे ऊपर दिखाई दे रहा है। राजस्थान में करारी हार के बाद अब सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तलवार लटक रही है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्रमोह के कारण नाराज बताए जा रहे हैं। इस बीच मंगलवार को सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम ने दिल्ली में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की, जिसमें प्रियंका ने साफ शब्दों में दोनों नेताओं से हार के कारणों की समीक्षा करने और जिम्मेदारी लेने की बात कही।

सियासत के जानकार बताते हैं कि पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन पार्टी के बड़े नेताओं ने राहुल पर अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाने का दबाव डाला। अशोक गहलोत के मुख्य़मंत्री बनाए जाने के पीछे लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा गया था कि इन नेताओं के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा, लेकिन जब नतीजे आए तो सबकुछ उलटा हो गया ऐसे में राहुल अब अशोक गहलोत समेत पार्टी के बड़े नेताओं से नाराज हो गए हैं।

इस बीच आज जयपुर में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक होने जा रही है, जिमसें राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने के प्रस्ताव पारित करने के साथ ही चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा होगी। इस बीच जयपुर में सचिन पायलट सर्मथकों ने उनको मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग तेज कर दी है। वहीं कई मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan को इस तरह खुफिया जानकारियां पहुंचा रही थी YouTuber ज्योति मल्होत्रा, 6 लोगों सहित गिरफ्तार

तुर्की के सेब क्यों खटक रहे हैं भारत की आंखों में, क्या है भारतीय सेब और टर्की के सेब में अंतर

पाकिस्तान पर एक ओर वॉटर स्ट्राइक की तैयारी, क्या है चिनाब पर भारत का नया प्लान?

कितनी है कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी, जानिए भारतीय सेना में इस पोस्ट का वेतनमान

प्रतिनिधिमंडल को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सरकार की ईमानदारी पर सवाल

अगला लेख