dharma sangrah
✕

आसाराम का संदेश, मैं फिर तुम्हारे बीच आऊंगा

Webdunia
शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (12:17 IST)
नई दिल्ली। नाबालिग लड़की से बलात्कार के अपराध में जोधपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम ने जेल से अपने अनुयायियों के नाम एक ऑडियो संदेश जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑडियो में आसाराम ने कहा कि जल्द ही वह भक्तों के बीच आएगा। 
 
आसाराम ने कहा कि वो जेल से बाहर निकल आएगा। आसाराम ने कहा कि उसके खिलाफ साजिश की गई है। वह पहले शिल्पी को बाहर निकलवाएगा, उसके बाद शरद को ‍और फिर खुद भी बाहर आ जाएगा। कहा जा रहा है कि यह ऑडियो वायरल हो गया है, लेकिन अब कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। बताया जा रहा है कि जेल से इस बात की पुष्टि की गई है कि आसाराम ने किसी नंबर पर फोन से बात की थी। 
 
गौरतलब है कि 25 अप्रैल को नालाबिग से दुष्कर्म के आरोपी आसाराम को जोधपुर स्पेशल कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही कोर्ट ने इसी मामले में दोषी करार दिए गए शिल्‍पी और शरद को 20-20 साल की सजा सुनाई गई। सजा के समय आसाराम की प्रवक्ता नीलम दुबे ने कहा था कि विशेष अदालत के फैसले के हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

2 एसपीओ की हत्या के बाद आतंकियों पर 30 लाख का इनाम, श्रीनगर में भी वांछितों के पोस्टर

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

अगला लेख