मेरे पति को मारने की साजिश, नफरत की राजनीति करती है BJP, INDIA ब्लॉक की रैली में गरजीं सुनीता केजरीवाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 30 जुलाई 2024 (16:59 IST)
Sunita Kejriwal at INDIA bloc rally  : दिल्ली के जतंर-मतंर में इंडिया गठबंधन द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी और गिरती सेहत के विरोध में प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसमें अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की राजनीति नफरत और दिल्ली के लोगों का काम रोकने की है, अरविंद केजरीवाल लोगों के लिए लड़ रहे हैं।
ALSO READ: मोदी पर अखिलेश का तंज, कहा- जिसने यूपी में हराया, उसे हटा नहीं पा रहे
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मेरे पति को मारने की साजिश की जा रही है। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि मेरे पति के साथ कोई अनहोनी नहीं हुई। उनकी जान खतरे में है। इस प्रदर्शन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, सांसद संजय सिंह के साथ इंडिया गठबंधन के कई दलों के नेता शामिल हो रहे हैं, इसमें डीएमके, NCP, भारतीय फॉरवर्ड ब्लाक, सीपीआई, झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित कई राजनीतिक दल शामिल हैं।

एलजी उड़ा रहे हैं मजाक : सुनीता केजरीवाल ने कहा कि BJP के LG अरविंद केजरीवाल की तबीयत का मजाक उड़ा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल को पिछले 22 वर्षों से सुगर है और उन्हें इन्सुलिन की आवश्यकता पड़ती है लेकिन जेल में उन्हें इन्सुलिन नहीं दी गई। इसके लिए कोर्ट जाना पड़ा। जेल में 34 बार उनकी सुगर 50 के नीचे जा चुकी है लेकिन भगवान की कृपा से उन्हें कुछ हुआ नहीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More