क्या तालिबान शासित अफगानिस्तान को धन देना सही : अरविंद केजरीवाल

Webdunia
रविवार, 5 फ़रवरी 2023 (00:03 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अफगानिस्तान की सहायता के लिए अलग से 200 करोड़ रुपए रखे जाने पर शनिवार को सरकार से सवाल किया कि क्या शिक्षा, स्वास्थ्य और दिल्ली के लिए बजटीय आवंटन में कटौती कर तालिबान शासित देश को धन देना सही है।

केजरीवाल ने न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर केंद्र और उच्चतम न्यायालय के बीच मतभेदों पर एक खबर साझा करते हुए सरकार को सलाह दी कि वह दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करे।

केजरीवाल ने एक ट्वीट किया, केंद्र सरकार सबसे क्यों लड़ती है? न्यायाधीशों से, उच्चतम न्यायालय से, राज्य सरकारों से, किसानों और व्यापारियों से? सबके साथ झगड़ने से देश की तरक्की नहीं होगी। आप अपना काम कीजिए और दूसरों को भी उनका करने दीजिए। दूसरों के काम में दखल मत दीजिए।

केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में फिर से एक खबर का हवाला देते हुए सवाल किया, क्या देश में शिक्षा, स्वास्थ्य और दिल्ली के धन में कटौती करके तालिबान को धन देना सही है? लोग इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। केंद्र ने 2023-24 के अपने बजट में तालिबान शासित अफगानिस्तान की सहायता के रूप में 200 करोड़ रुपए अलग रखे हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर : अखिलेश यादव

Pahalgam Terror Attack : देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

UP : संभल में 33 निजी स्कूलों पर जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

सत्ता-पुलिस की साज़िश! जाति देखकर हत्याएं, अखिलेश का योगी सरकार पर बड़ा हमला

अगला लेख