केजरीवाल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, कहा- हर अनमोल चीज फ्री

Webdunia
रविवार, 16 फ़रवरी 2020 (12:13 IST)
नई दिल्ली। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को यहां रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। कार्यक्रम से जुड़ी हर जानकारी...

- शपथ लेने के बाद केजरीवाल ने कहा, ये मेरी नहीं, जनता की जीत। 
- दिल्ली के हर दल के समर्थकों का मुख्यमंत्री। 
- ये हर मां, बहन और युवा की जीत। 
- सभी दलों के लोगों के लिए काम किए। 
- दिल्ली के 2 करोड़ लोग मेरा परिवार। 
- केजरीवाल ने लगवाए भारत माता की जय के नारे। 
- मैं सारी पार्टियों के साथ मिलकर दिल्ली का विकास करना चाहता हूं।
- हम केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।
- पीएम का आशीर्वाद चाहता हूं।
- देश में विकास की नई राजनीति शुरू हुई। 
- दिल्ली वालों ने किया कमाल, पूरे देश में बजा आप का डंका।   
- मैंने अपने विरोधियों को माफ करता हूं। 
- दुनिया की अनमोल चीजे भगवान ने फ्री बनाई है। 
- मैं शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए पैसे नहीं लूंगा। 
- अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 
- राज्यपाल ने मनीष सिसोदिया को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। पिछली सरकार में उपमुख्‍यमंत्री और शिक्षा मंत्री थे सिसोदिया। 
- सत्येंद्र जैन ने भी मंत्री पद की थपथ ली। केजरीवाल सरकार 2.0 में स्वास्थ्य मंत्री थे सत्येंद्र जैन। 
- गोपाल राय को भी राज्यपाल ने मं‍त्री पद की शपथ दिलाई। 
- गोपाल राय ने आजादी के शहीदों के नाम पर शपथ ली। 
- कैलाश गेहलोत ने मंत्री के रूप में शपथ ली। पिछली सरकार में परिवहन मंत्री थे गेहलोत।
- इमरान हुसैन को राज्यपाल ने दिलाई मंत्री पद की शपथ। अल्पसंख्‍यक कोटे से मंत्री बने हुसैन। 
- राज्यपाल ने राजेंद्र पाल गौतम को दिलाई मंत्री पद की शपथ। पिछली सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे गौतम। 
 
- उपराज्यपाल अनिल बैजल दिलाएंगे अरविंद केजरीवाल को शपथ। 
- दोपहर सवा 12 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे केजरीवाल।
- आप प्रमुख के अलावा उनकी मंत्रिमंडल के सहयोगी मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम भी शपथ लेंगे।
- रामलीला मैदान पहुंचे केजरीवाल, मनीष सिसोदिया भी साथ।  
- केजरीवाल का परिवार भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचा। 
- अरविंद केजरीवाल घर से रामलीला मैदान के लिए निकले। कुछ ही देर में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह। 
- रामलीला मैदान में आए कई नन्हे केजरीवाल, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों में भारी उत्साह। 
- गोपाल राय ने कहा कि शपथ लेने के बाद सबसे पहले 10 वादे पूरे करेंगे। 
- शपथ लेने से पहले केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से 'अपने बेटे' को आशीर्वाद देने के लिए शपथ ग्रहण समारोह में आने का अनुरोध किया।
- आम आदमी पार्टी (आप) ने केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनके साथ मंच साझा करने के लिए विभिन्न वर्गों के उन 50 लोगों को आमंत्रित किया है जिन्होंने दिल्ली के निर्माण में योगदान दिया है।
- दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ समेत अर्द्धसैन्य बलों के 2,000 से 3,000 कर्मी सुरक्षा बंदोबस्त के तौर पर तैनात। निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल।
 
- रामलीला मैदान केजरीवाल के पोस्टरों से पटा, केजरीवाल की तुलना नायक 2 से। 
- पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के विकास की रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए अपने संभावित कैबिनेट सहयोगियों के साथ रात्रि भोज किया था।
- रामलीला मैदान के आसपास के इलाके में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक यातायात पाबंदियां लगाई गई हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

3 दिन में ध्वस्त होंगे 8000 घर, गुजरात में 75 बुलडोजर तैनात, 150 डंपरों का एक्शन शुरू

दोस्त या दगाबाज, PM नरेन्द्र मोदी की मुश्किलें क्यों बढ़ा रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

अगला लेख