ramcharitmanas
✕

केजरीवाल के विधायक बोले, ऐसे अधिकारियों को तो ठोंकना चाहिए...

Webdunia
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 (17:27 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में मुख्यमंत्री आवास पर कथित बदसलूकी और मारपीट को लेकर राजधानी की राजनीति उबाल पर है। वहीं इसी बीच आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बालियान के भड़काऊ बयान से मामला आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है।
 
 
उत्तम नगर में एक रैली को शुक्रवार को संबोधित करते हुए बालयान ने मुख्य सचिव पर झूठ बोलने का आरोप तो लगाया ही। साथ ही बदसलूकी और मारपीट की घटना को सही बताते हुए जनता के काम में रोड़ा अटकाने वाले अधिकारियों के साथ ऐसा ही सलूक करने और उन्हें 'ठोकने' की बात कही।
 
उन्होंने कहा कि जो चीफ सेक्रटरी के साथ हुआ, उन्होंने जो झूठा आरोप लगाया, मैं तो कह रहा हूं कि ऐसे अधिकारियों को ठोंकना चाहिए, जो आम आदमी के काम रोक कर बैठे हैं। ऐसे अधिकारियों के साथ यही सलूक होना चाहिए। 
बालयान ने कहा कि मुख्यमंत्री के पारदर्शी तरीके से काम करने की वजह से अधिकारियों की कमीशन बंद हो गई। इससे अधिकारी जो फाइल तीन दिन में पास हो जानी चाहिए उसमें कई-कई महीने लगाए जाते हैं और जनता के काम में रोड़े अटकाये जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनता के काम में बाधा डालने वालों के साथ ऐसा ही सलूक होना चाहिए।
 
जमानत याचिका खारिज : इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री निवास पर जाकर जांच पड़ताल की है। इस मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायकों अमानतुल्ला खां और प्रकाश जरवाल की जमानत याचिका खारिज हो गई है। दोनों 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। पार्टी नेताओं ने संवाददाता सम्मेलन कर मुख्यमंत्री निवास पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की है और शनिवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
 
नहीं है सीसीटीवी कैमरा : दिल्ली पुलिस ने कहा है जिस कमरे में मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से कथित बदसलूकी हुई है उसमें कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। मुख्य सचिव के साथ सोमवार मध्य रात्रि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर कथित बदसलूकी मामले की जांच पडताल के सिलसिले में दिल्ली पुलिस आज उनके आवास पहुंची और साक्ष्यों को खंगाला।
 
पुलिस उपायुक्त उत्तर हरेन्द्र कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस कमरे में यह घटना हुई है उसमें कोई कैमरा नहीं था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास परिसर में 21 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिनमें से 14 ही चालू हैं और सात की रिकार्डिंग बंद है। कैमरे 40 मिनट पीछे चल रहे हैं। सिंह ने बताया कि 21 सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग और हार्ड डिस्क जब्त की गई है। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख