अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज गुजरात में, करेंगे चुनावी शंखनाद

Webdunia
सोमवार, 17 अक्टूबर 2022 (09:29 IST)
अहमदाबाद, 17 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान सोमवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के मेहसाणा जिले के उंझा कस्बे और दीसा कस्बे में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता ने यह जानकारी दी। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल और मान रविवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

निर्वाचन आयोग ने अब तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। रविवार को भावनगर शहर में एक रैली के दौरान, केजरीवाल ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गुजरात ‘डबल इंजन वाली सरकार’ नहीं बल्कि ‘नए इंजन’ की सरकार चाहता है।

उन्होंने कहा कि अगर आप गुजरात में सत्ता में आती है तो वह पिछले 27 वर्षों में भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए विभिन्न समुदायों, समूहों और सरकारी कर्मचारियों के लोगों के खिलाफ दर्ज सभी झूठे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर वापस ले लेगी।

केजरीवाल ने हाल के दिनों में कई बार गुजरात का दौरा किया है और उन्होंने अपनी पार्टी के सत्ता में आने पर राज्य के लोगों के कल्याण के लिए कई वादे किए हैं। Edited By Navin Rangiyal/ Input (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

iPhone 16: भारत में आईफोन-16 की बिक्री, सेल शुरू होते ही स्टोर के बाहर लंबी कतारें

शॉपिंग मॉल के एंट्री गेट पर की पेशाब, 26 हजार का जुर्माना

अमेरिका की ध्रुवी पटेल 'मिस इंडिया वर्ल्डवाइड' 2024 घोषित

Weather Updates: जाते जाते मानसून कई राज्यों को कर रहा तरबतर, IMD ने जारी किया 13 राज्यों को लेकर येलो अलर्ट

संभल में गिरा ऐतिहासिक चक्की का पाट, क्या है इसका आल्हा उदल से कनेक्शन?

अगला लेख
More