suvichar

केजरीवाल ने की स्कूली बस पर हमले की निंदा

Webdunia
गुरुवार, 25 जनवरी 2018 (16:16 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज के विरोध में गुरुग्राम में भीड़ द्वारा एक स्कूली बस पर किए गए हमले की निंदा करते हुए गुरुवार को कहा कि जिन ताकतों ने मुस्लिमों को मारा और दलितों को जलाया, वे अब हमारे घरों में अतिक्रमण कर रही हैं और हमारे बच्चों के पीछे हैं। केजरीवाल ने कहा कि बांटने वाली ताकतों के खिलाफ बोलना जरूरी हो गया है, क्योंकि लोग अब उस तरह से चुप नहीं रह सकते, जब वे पूर्व में देश में मुस्लिमों और दलितों को  निशाना बनाए जाने के समय रहे थे। मैं सभी से अपील करता हूं।

हम अब चुप नहीं रह  सकते। उन्होंने मुस्लिमों को मारा, दलितों को जलाया, उन्हें पीटा। गुरुवार को उन्होंने हमारे  बच्चों पर पथराव किया है और हमारे घरों में अतिक्रमण कर रहे हैं। अब चुप नहीं रहें, बोलें। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल यहां उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में राज्यस्तरीय  गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने 40 मिनट के अपने भाषण में कहा कि यह शर्म की बात है कि गणतंत्र दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कुछ किलोमीटर दूर स्कूली बच्चों पर पथराव किया गया।

उन्होंने कहा कि यह राम, कृष्ण, गौतम बुद्ध, महावीर, गुरुनानक, कबीर और मीरा तथा पैगम्बर मोहम्मद और ईसा मसीह के अनुयायियों की धरती है। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या पथराव करने वाले हिन्दू, मुस्लिम या ईसाई थे? कौन-सा धर्म बच्चों के खिलाफ हिंसा सिखाता है?

उन्होंने कहा कि मैं यह मुद्दा गणतंत्र दिवस से 1 दिन पहले भरे मन से उठा रहा हूं, क्योंकि  मैं अपने देश से प्रेम करता हूं। मैं देश में ऐसी हिंसा नहीं देख सकता। यहां पर लोग अपने  देश से प्रेम करते हैं और शांति एवं प्यार चाहते हैं। मैं केंद्र के हुक्मरानों से अनुरोध करता  हूं कि कृपया हमें छोड़ दें। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

Nepal flash flood : नेपाल में तबाही, अपनों की तलाश के बीच सद्गुरु जग्गी वासुदेव की आंखों से छलके आंसू

अगला लेख