जेटली का बड़ा बयान, राहुल और ओलांद के बीच जरूर कोई संबंध

Webdunia
रविवार, 23 सितम्बर 2018 (15:27 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयानों को देखकर लगता है कि दोनों के बीच जरूर कोई न कोई संबंध है।
 
 
जेटली ने रविवार को सोशल मीडिया पर ओलांद के इस बयान के संदर्भ में यह टिप्पणी की है जिसमें फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा था कि उनकी सरकार ने प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस को राफेल सौदे का सहयोगी बनाने के लिए प्रस्ताव नहीं सुझाया था बल्कि भारत सरकार ने सुझाया था।
 
वित्तमंत्री ने कहा कि गांधी ने 30 अगस्त को कहा था कि यह वैश्विक भ्रष्टाचार है और ये विमान सिर्फ दूर तक ही नहीं उड़ेंगे बल्कि आने वाले दिनों में ये बंकर ध्वस्त करने वाले बम भी बरसाएंगे। गांधी का यह बयान राफेल के बारे में ओलांद के प्रारंभिक बयानों से मेल खाता है।
 
वित्तमंत्री ने फेसबुक पर जारी अपने पोस्ट में कहा है कि '31 अगस्त को कांग्रेस पार्टी के टि्वटर हैंडल पर कहा गया कि इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं कि उद्योगपति अनिल अंबानी ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति को उनकी अभिनेत्री सहयोगी के जरिए दसाल्ट से काम लेने के बदले रिश्वत दी है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बयान में खुद अंतरविरोध है। एक तरफ तो वह कहती है कि ओलांद को भारत की एक कंपनी ने राफेल ठेका पाने के लिए रिश्वत दी और अब उनको इस सौदे में गवाह के रूप में इस्तेमाल कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि ओलांद अपनी सहयोगी तथा फिल्म निर्माता जूली गात से कथित संबंधों के कारण खुद चर्चा में हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि जूली की फिल्म में सहयोग के जरिए अंबानी की कंपनी ने ओलांद को रिश्वत दी थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

10 रुपए के लिए पिता का सिर काटा, मुंडी लेकर थाने पहुंचा

RSS की पसंद का होगा मध्यप्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष, मोहन भागवत के भोपाल दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

SEBI की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच पर नहीं दर्ज होगी FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 4 हफ्ते की राहत

सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, किसी को मियां तियां व पाकिस्तानी कहना अपराध नहीं

UP : CM योगी ने क्यों कहा, जो हमारा है, हमें मिलना चाहिए, SP पर साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ट्रंप का बड़ा बयान, अमेरिका वापस आ गया है

नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ मामले में रेलवे का बड़ा एक्शन, DRM समेत 4 अधिकारियों का तबादला

जॉर्डन की सेना ने भारतीय नागरिक को मारी गोली, शशि थरूर ने MEA से की यह अपील

Ayodhyadham: ऋषभदेव जैन मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव

सरपंच हत्या के मुख्य आरोपी कराड ने बीड में दबदबा कायम रखने के लिए गिरोह बनाए थे : आरोप-पत्र

अगला लेख
More