Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अरुण जेटली को एम्स से मिली छुट्टी

Advertiesment
Arun Jaitley
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली को गुरुवार को एम्स से छुट्टी दे दी गई। उन्हें एक दिन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल बीमारी की जानकारी नहीं दी गई है।

सूत्रों के अनुसार जेटली (66) पिछले तीन सप्ताह से कार्यालय नहीं जा रहे थे और उन्हें जांच और उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। फिलहाल बीमारी की जानकारी नहीं दी गई है।

पेशे से वकील जेटली को मोदी मंत्रिमंडल में सबसे महत्वपूर्ण मंत्रियों में शुमार किया जाता है। बीमारी के चलते ही जेटली ने इस बार के लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। गत वर्ष मई में जेटली का गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल-प्रियंका की जोड़ी भी नहीं ला पाई कांग्रेस के अच्छे दिन