sundarkand

आखि‍र गूगल क्‍यों नहीं मना रहा पिछले दो साल से ‘अप्रैल फूल’?

Webdunia
रविवार, 4 अप्रैल 2021 (15:04 IST)
अप्रैल फूल के दिन लोग अपने दोस्तों व परिवारों के साथ मजाक करते हैं या फिर उन्हें बेवकूफ बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन गूगल लगातार पिछले दो साल से एक अप्रैल के दिन 'अप्रैल फूल दिवस नहीं मना रहा है। इसके पीछे भी बेहद खास वजह है।

दरअसल, गूगल ने यह फैसला दुनिया में फैले कोरोनावायरस महामारी की वजह से लिया। एक अंदरूनी इमेल के जरिए इस खबर की पुष्टि की गई है।

बिजनेस इनसाइडर के खबर के मुताबिक, एक इंटरनल इमेल में गूगल कंपनी में ग्लोबल मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट मार्विन चाओ ने कहा कि टेक्निकल टीम इस बार एक अप्रैल के प्रैंक को होल्ड रखेंगे, क्योंकि कोरोनावायरस के कारण दुनिया के अधिकांश जगहें अभी भी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही हैं।

मार्विन चाओ ने अपने मेल में लिखा, 'जैसा कि आपको याद होगा कि, पिछले साल हमने एक फैसला लिया था कि अप्रैल फूल दिवस को मनाने के चलन पर ब्रेक लगाया जाएगा। ऐसा कोविड-19 से लड़ने वाले लोगों के सम्मान में फैसला लिया गया था।

दुनियाभर के ज्यादातर जगहों पर इस गंभीर चुनौती से अभी भी लड़ा जा रहा है। हमें ऐसा लगता है कि इस साल भी अप्रैल फूल दिवस के लिए जोक (प्रैंक) पर रोक लगाई जानी चाहिए। जैसा कि हमने पिछले साल किया था। हमें अपने यूजर्स के लिए खुशी के पल लाने के लिए और भी उचित तरीके खोजने चाहिए'

रिपोर्ट के अनुसार, गूगल एक्जक्यूटिव्स ने इंटरनल इमेल अपने मैनेजर्स को मार्च महीने में भेजा था, जिसमें बढ़ते कोरोनावायरस के मद्देनजर 'पॉज द जोक्स' (Pause the Jokes) शब्द का इस्तेमाल किया गया था। हाल ही में, गूगल ने भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय व बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करने का फैसला लिया है। इसके तहत गूगल कोविड-19 से संबंधित सटीक और विज्ञान-आधारित जानकारी मुहैया कराएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

नवीनतम

कांवड़ की जगह हाथ में 'तेजस' का हैंडल, बीटेक छात्र ने बनाया अनोखा इलेक्ट्रिक वाहन, वीडियो वायरल

Jantar Mantar गोलीकांड के दावे पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोई गोली नहीं चली, जनता को गुमराह कर रहे

उत्तराखंड की सरकारी नीतियों में शामिल होंगे छात्रों के सुझाव, CM धामी बोले- विद्यार्थी ही करेंगे राज्य और देश का नेतृत्व

सीएम की अगुवाई में उमड़ा जन-समुद्र, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष

उन्नाव में करणी सेना की बैठक में EWS, UGC मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

अगला लेख