चीन सीमा पर तैनात हुआ अपाचे, LAC पर दिखाई ताकत

Webdunia
रविवार, 8 अगस्त 2021 (20:46 IST)
भारतीय वायुसेना के अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है। चीन के साथ सीमा से सिर्फ 25 किमी दूर दुनिया के सबसे ऊंचे उन्नत लैंडिंग ग्राउंड में से एक लद्दाख में अपनी कम उड़ान संचालन क्षमता का प्रदर्शन किया है। अपाचे लद्दाख क्षेत्र में पिछले साल मई-जून से काम कर रहा है।

भारतीय वायुसेना के विशेष बलों ने लगभग 13,500 फुट की ऊंचाई पर न्योमा एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड पर चिनूक हैवी लिफ्ट हेलीकॉप्टर से विशेष अभियान चलाने की क्षमता का प्रदर्शन किया। अपाचे हेलीकॉप्टर की डिजिटल कनेक्टिविटी और अत्याधुनिक सूचना प्रणाली इसे खतरनाक बनाती है। अपाचे में जिस तरह की तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, वे इसे दुर्गम स्थानों पर भी कारगर मारक क्षमता और सटीक सूचनाएं उपलब्ध करती हैं।

सघन पर्वतीय क्षेत्रों में यह सबसे कारगर हेलीकॉप्टर है, जो पहाड़ियों और घाटियों में छिपे दुश्मन को भी आसानी से तलाशकर सटीक निशाना साध सकता है। इसे कई तरह के बड़े बम, बंदूकों और मिसाइलों से लैस किया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Rekha Gupta : रेखा गुप्ता के हाथ में होगी दिल्ली की कमान, विधायक दल की बैठक में फैसला

LIVE: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

डोनाल्ड ट्रंप की टिप्‍पणी पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दिया यह बयान

Maharashtra Politics : 2019 में शिंदे को CM बनाना चाहते थे उद्धव ठाकरे, BJP और MVA सहयोगी आड़े आ गए, संजय राउत का दावा

अगला लेख
More